Sportsयुवराज सिंह के पिता पर भड़के Prithvi Shaw, इस मामले में Legal...

युवराज सिंह के पिता पर भड़के Prithvi Shaw, इस मामले में Legal Action लेने की दी धमकी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खेल: पृथ्वी शॉ ने युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को लीगल एक्शन लेने की धमकी दी है। बता दें कि यह मामला योगराज के द्वारा दिए गए इंटरव्यू का है इसमें योगराज ने पृथ्वी शॉ के लाइफस्टाइल की तुलना पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के साथ की थी। 27 साल के क्रिकेटर ने यह माना है कि अतीत में उनकी अस्त-व्यस्त जीवनशैली किसी से भी छुपी नहीं हुई है परंतु शॉ ने कहा कि वो किसी को भी अपनी छवि को नुकसान पहुंचाने नहीं देंगे।

एक मीडिया इंटरव्यू में योगराज सिंह का यह कहना था कि पृथ्वी शॉ का करियर खत्म क्यों हुआ? उनसे पहले विनोद कांबली के साथ भी ऐसा हुआ था। योगराज सिंह ने कहा कि – ‘यह पार्टी करने, औरतों के पीछे भागने, शराब और सिगरेट पीने के कारण हुआ है। बस जैसे ही यह बयान सामने आया लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं’।

विनोद कांबली से की तुलना

योगराज सिंह ने आगे कहा कि – ‘जब कोई पार्टियों में जाता है, शराब आदि का सेवन करता है तो उसे समझ लेना चाहिए कि वह बुरी संगत में है। उन्होंने इन्हीं बातों का जिक्र करके पृथ्वी शॉ की तुलना विनोद कांबली से की है’।

कानूनी कार्रवाई की दी धमकी

पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट जारी की है। इसमें उन्होंने लिखा है कि – मेरा अतीत मेरे जीवन का हिस्सा है मेरे पास शर्मिंदा होने या छिपाने के लिए कोई कारण नहीं है लेकिन मैं ऐसे लोगों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करुंगा जो जानबूझकर मेरा नाम, मेरी जिंदगी और मेरे अतीत के नाम पर नेगेटिव फैलाने, मेरी छवि को नुकसान पहुंचाने बिना वजह का विवाद खड़ा करने और सिर्फ लोगों का ध्यान खींचने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं।

पृथ्वी शॉ ने योगराज सिंह को पाठ पढ़ाते हुए कहा है कि – ‘अपनी राय व्यक्त करने और किसी को झूठी भ्रामक, मानहानि पहुंचाने वाले या दुर्भावनापूर्ण कंटेंट के जरिए से निशाना बनाने में अंतर होता है। उन्होंने कहा कि – यह मेरी ओर से फाइनल वॉर्निंग है। ऐसी गतिविधि में शामिल किसी भी व्यक्ति को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है’।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: इस इलाके में सरपंच पर हमलावारों ने चलाई गोलियां

तरनतारन: जिले के खरे गांव के मौजूदा सरपंच पर...

पंच भीष्म पर्व पर डेरा बाबा रूद्रानंद धाम पहुंचे पूर्व भुट्टो

स्वामी हेमानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़...

वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ की पवित्र आहुतियों के बीच संपन्न हुई महायज्ञ की पूर्णाहुति

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की सुख-समृद्धि की कामना ऊना,सुशील...

श्री कपाल मोचन मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पाद बने आकर्षण

चंडीगढ़: मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदि बद्री में आयोजित...

Punjab News: इस इलाके में सरपंच पर हमलावारों ने चलाई गोलियां

तरनतारन: जिले के खरे गांव के मौजूदा सरपंच पर अज्ञात हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला करने की खबर सामने आई...

पंच भीष्म पर्व पर डेरा बाबा रूद्रानंद धाम पहुंचे पूर्व भुट्टो

स्वामी हेमानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो उत्तरी...

वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ की पवित्र आहुतियों के बीच संपन्न हुई महायज्ञ की पूर्णाहुति

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की सुख-समृद्धि की कामना ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक तीर्थस्थल...

Jalandhar से सासंद चन्नी ने अकाली-भाजपा से शहीद किसानों और बेअदबी का मांगा हिसाब, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी में आज...