Unaवैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ की पवित्र आहुतियों के बीच संपन्न हुई महायज्ञ...

वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ की पवित्र आहुतियों के बीच संपन्न हुई महायज्ञ की पूर्णाहुति

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की सुख-समृद्धि की कामना

ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक तीर्थस्थल डेरा बाबा रुद्रानंद धाम, नारी में मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। पंचभीष्म महापर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति वैदिक मंत्रोच्चार, विधिवत पूजा-अर्चना और यज्ञ में आहुतियां अर्पित करने के साथ संपन्न हुई।

इस पावन अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने यज्ञशाला में पूर्णाहुति डालकर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की तथा डेरा के अधिष्ठाता श्री श्री 1008 वेदांताचार्य स्वामी हेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरा डेरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। वैदिक मंत्रों की गूंज और यज्ञ की पवित्र अग्नि में अर्पित की गई आहुतियों के बीच श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण और लोकमंगल की कामना की। पंचभीष्म महापर्व और कोटि गायत्री महायज्ञ के समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने आयोजन की धार्मिक महत्ता को और बढ़ा दिया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि डेरा बाबा रुद्रानंद धाम उत्तर भारत में सनातन संस्कृति और अध्यात्म का प्रमुख केंद्र है। यह पावन धाम सदियों पुरानी भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं, तपस्या, साधना और भक्ति का प्रतीक है। यहां देश-विदेश से श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति, ध्यान और साधना के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि इस धाम की अपनी विशिष्ट पहचान और गौरवशाली धार्मिक परंपरा है।

उन्होंने ब्रह्मलीन स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज को नमन करते हुए कहा कि उनकी तपस्या, त्याग और साधना ने इस पवित्र स्थल को आस्था के बड़े केंद्र के रूप में स्थापित किया। उनके द्वारा स्थापित आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाने में स्वामी हेमानंद जी महाराज महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में धाम में धार्मिक अनुष्ठानों और आध्यात्मिक गतिविधियों की परंपरा निरंतर आगे बढ़ रही है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और यहां के मंदिर, आश्रम, मठ तथा धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति की जीवंत पहचान हैं। पंचभीष्म महापर्व और कोटि गायत्री महायज्ञ जैसे अनुष्ठान केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि लोककल्याण, विश्व शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देने वाले पवित्र अवसर हैं। यज्ञ की परंपरा समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी भाईचारे और मानव कल्याण की भावना को मजबूत करती है।

उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को सहेजना तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। ऐसे आयोजनों से समाज का जुड़ाव अपनी जड़ों और सनातन परंपराओं के साथ और मजबूत होता है। उन्होंने महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए डेरा प्रबंधन और आयोजन समिति को बधाई भी दी।

इस धार्मिक अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणजीत राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, एसटीए सदस्य अशोक ठाकुर, प्रमोद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर धर्म, लोककल्याण और विश्व शांति की कामना की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Golden Temple मे हुई अलौकिक आतिशबाजी और दीपमाला, देखें वीडियो

संगतो ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गुरुपर्व अमृतसर:...

Jalandhar News: अकाली दल-BJP गठबंधन को लेकर पंजाब की सियासत गरमाई, देखें वीडियो

गठबंधन समर्थकों ने ढोल बजाकर बांटे लड्डू जालंधर (ENS) :...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को प्रेम

भाईचारे और सेवा का मार्ग दिखाती हैं: मुकेश अग्निहोत्री ऊना,सुशील...

भारत की समृद्ध विरासत, आध्यात्मिक शक्ति और आधुनिक प्रगति विश्व को कर रही है प्रेरित: राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

डंगोह खास में स्कूटी को टक्कर मारकर युवकों ने की मारपीट, चार के खिलाफ केस

ऊना,सुशील पंडित: गगरेट क्षेत्र के डंगोह खास में स्कूटी...

Golden Temple मे हुई अलौकिक आतिशबाजी और दीपमाला, देखें वीडियो

संगतो ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गुरुपर्व अमृतसर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरु...

Jalandhar News: अकाली दल-BJP गठबंधन को लेकर पंजाब की सियासत गरमाई, देखें वीडियो

गठबंधन समर्थकों ने ढोल बजाकर बांटे लड्डू जालंधर (ENS) : पंजाब की राजनीति में अकाली दल और BJP के गठबंधन...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को प्रेम

भाईचारे और सेवा का मार्ग दिखाती हैं: मुकेश अग्निहोत्री ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को श्री गुरु...

भारत की समृद्ध विरासत, आध्यात्मिक शक्ति और आधुनिक प्रगति विश्व को कर रही है प्रेरित: राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत तीव्र गति से आधुनिक...