Girl in a jacket
HomeGovernment Newsप्रजापति बिजनेस समिट समाज की आर्थिक प्रगति और आत्मनिर्भरता का प्रेरणादायक मंच:...

प्रजापति बिजनेस समिट समाज की आर्थिक प्रगति और आत्मनिर्भरता का प्रेरणादायक मंच: Ranbir Gangwa

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चण्डीगढ़: हरियाणा के लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने प्रजापति बिजनेस समिट में समाज के प्रतिष्ठित उद्यमियों, युवा साथियों एवं गणमान्यजनों से संवाद कर व्यापार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक उत्थान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए।

रणबीर गंगवा ने रविवार को हिसार में आयोजित प्रजापति बिजनेस समिट में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज की आर्थिक प्रगति, नवाचार और उद्यमिता को नई दिशा देने वाले प्रेरणादायक मंच साबित होते हैं। प्रदेश सरकार व्यापारियों, उद्यमियों और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है, ताकि हर वर्ग आर्थिक रूप से मजबूत बन सके।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने व्यापारी हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। हरियाणा उद्यम स्मृति योजना, एकल खिड़की प्रणाली (Single Window System) और सरल पोर्टल के माध्यम से व्यापारियों एवं उद्यमियों को लाइसेंस, अनुमति और विभिन्न सरकारी सेवाएं ऑनलाइन एवं पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए ऋण सुविधा, सब्सिडी तथा तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है, जिससे युवा उद्यमियों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है।

गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के लिए बेहतर आधारभूत संरचना विकसित करने, बाजारों के आधुनिकीकरण तथा कारोबार को सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वरोजगार और नवाचार की दिशा में आगे बढ़कर प्रदेश और समाज के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यापारी, युवा उद्यमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -