ऊना सुशील पंडित : पुलिस थाना टाहलीवाल में निजी बस चालक पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता दयाशंकर निवासी बाथू ने बताया कि 25 जून की शाम वह ‘सत करतार’ बस चला रहा था। मनुवाल (नंगल खुर्द) पेट्रोल पंप के पास सड़क पर खड़े तीन युवकों ने बस रुकवाई और उसे नीचे उतार लिया। इसी दौरान ‘धन लक्ष्मी’ बस के चालक रोहित राणा निवासी सलोह ने कथित तौर पर दराट से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
