.
Entertainmentपुलिस जिला बद्दी के एसपी मोहित चावला का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ...

पुलिस जिला बद्दी के एसपी मोहित चावला का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
प्रदेश में पुलिस की ओर से सामाजिक गतिविधियों में निस्वार्थ सेवा व सहयोग देने के कारण मिला अचीवमेंट अवार्ड
बददी/सचिन बैंसल: पुलिस जिला बद्दी के एसपी मोहित चावला का नाम वर्ल्ड  बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में दर्ज हो गया है। हिमाचल के लिए यह बड़े गौरव की बात है। यह अवार्ड वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन के हिमाचल इकाई के प्रेसिडेंट सुमित सिंगला ने दे उन्हें नवाजा  है। मोहित चावला की पहचान प्रदेश के पुलिस अफसरों में एक ईमानदार अफसर के रूप में होती है। मोहित चावला ने बद्दी में जहां समय समय पर अपनी टीम को जागरूक कर समाज की निस्वार्थ सेवा व सहयोग किया वहीं अपराध ट्रैफिक नियंत्रण कर बद्दी को क्राइम रहित कर पुलिस की कार्यप्रणाली से लोगों को भयमुक्त वातावरण देकर पुलिस की समाज के प्रति अच्छी छवि को उभारा है। पुलिस जिला बद्दी के एसपी मोहित चावला को अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क प्रणाली में प्रदेश भर में पहला स्थान भी प्राप्त हुआ है।
मोहित चावला जो आई पी एस 2010 कैडर के अधिकारी हैं का जन्म कुल्लू हिमाचल में ही हुआ है ।चावला ने वर्ष 2009 में यू पी एस सी क्लियर किया था व् वर्ष 2013 में  उन्हें हरियाणा सरकार ने प्रतिभा सम्मान अवार्ड दिया था। 2015 में डी जी पी रिस्क अवार्ड मिला था। वर्ष 2020 में उन्हें देश के 50 टॉप पुलिस कप्तानों में एशिया पोस्ट सर्वे अवार्ड भी मिला था। महिलाओं में जागरूता हेतु उन्हें हाल ही में स्कॉच अवार्ड भी मिला है। अम्बाला में बसे  परिवार के इस होनहार अफसर ने अम्बाला के एक कम्प्यूटर सेंटर से इंस्ट्रक्टर के रूप में कैरियर शुरू कर बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र, पूना, मोहाली में नौकरी करने के बाद वर्ष 2010 में आई पी एस बन हैदराबाद में ए एस पी बन हिमाचल में प्रवेश किया व् 2014  में काँगड़ा 2015  एस पी मंडी 2017 में एस पी शिमला व 2020 में ए डी सी राज्यपाल रहे। मोहित चावला ने वर्ष 1999 में नेशनल स्कॉलरशिप छात्र रहते हुए पा ली थी। अम्बाला में द्वितीय योग अचीवर भी रहे थे ।वर्ष 2022 में उन्हें नेशनल अवार्ड फॉर इ गवर्नेंस भी मिला है। एस पी पुलिस जिला बद्दी मोहित चावला ने वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स लंदन में नाम दर्ज होने व् उन्हें यह अवार्ड देने पर लंदन बुक ऑफ़ रिकार्ड्स हिमाचल चैप्टर के अध्यक्ष सुमित सिंगला का आभार जताया है व् कहा है की उनका लक्षय ईमानदारी से राष्ट्र की सेवा करना है [
इस अवसर पर सुमित सिंगला ने कहा की बहुत ही कम ऐसे युवा प्रशाशनिक अधिकारी होते हैं जो समय से पहले धार्मिक गतिविधियों के साथ साथ समाज सेवा में तत्पर रहते हैं। कहा कि यह हमारे हिमाचल के लिए बड़े गर्व की बात है। ऐसे अधिकारी आने वाले समय में जहाँ हिमाचल का नाम ऊंचा करेंगे वहीँ पर देश में भी अपनी निष्काम सेवाएं देकर देश का नाम उच्च बुलंदियों पर लेकर जायेंगे। ऐसी शक्शीयते बहुत कम होती हैं बहुत काम होती हैं जिनको अपने देश के साथ बहुत ज्यादा लगाव होता है। उन्होंने मोहित चावला को बारंबार बधाई दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के डेरा बाबा नानक में एक दर्दनाक...

Haryana News: नशा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने और ड्रग्स...

हरियाणा में शुरू होगी डिजिटल उर्वरक बिक्री प्रणाली

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य में सब्सिडी वाले उर्वरकों...

Punjab News: स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के डेरा बाबा नानक में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच...

Haryana News: नशा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने और ड्रग्स सप्लाई की पूरी चेन को तोड़ने के लिए पंचकूला पुलिस...

ऊना पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई, चार वाहनों के चालान कर वसूला 20 हजार जुर्माना

ऊना : जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सख्त कार्रवाई करते...

Punjab News: युवा पीढ़ी को गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं से जोड़ना समय की ज़रूरत है: डॉ. हरजोत, देखें वीडियो

मोगाः पवित्र चरणों की धूल वाले कलश की शोभा यात्रा के दौरान हरजोत कमल ने कहा कि धन-धन श्री...