Himachal Govt
Nationalदिल्ली में मूसलाधार बारिश: 18 उड़ानें रद्द, 146 लेट; यात्री परेशान, देखें...

दिल्ली में मूसलाधार बारिश: 18 उड़ानें रद्द, 146 लेट; यात्री परेशान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः मंगलवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने राजधानी दिल्ली की रफ्तार थाम दी। बारिश के बाद मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया। शहर के कई इलाकों में गंभीर जलभराव हो गया, जिससे सड़कें तालाब में तब्दील नजर आईं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए।

एयरलाइन ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म के अनुसार दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 18 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 146 उड़ानें देरी से चलीं। खराब मौसम के चलते यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इससे पहले सोमवार को भी दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई थी। मुख्य सड़कों और निचले इलाकों में पानी जमा होने से कई जगह वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार सुबह जारी अपडेट में दिल्ली के कई हिस्सों में मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई। उत्तर दिल्ली, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, शाहदरा और पूर्वी दिल्ली के लिए जिला स्तर की नाउकास्ट चेतावनी जारी की गई थी। रेड अलर्ट सुबह 9:45 बजे तक प्रभावी रहा। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

पीरनिगाह में गिरा श्रद्धालुओं से भरा ट्रक, 30 लोग हुए घायल, देखें वीडियो

तीन लोग PGI रेफर ऊना (सुशील पंडित): जिले के मशहूर...

Punjab News: पंजाबी गायक सहित ये दिग्गत नेता वारिस पंजाब दे में हो सकता है शामिल

बरनालाः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

Jalandhar News: SIR मामले में 75 वर्षीय पूर्व राजदूत को नोटिस जारी कर किया तलब

जालंधर, ENS: पंजाब में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के...

बीजिंग के उपराष्ट्रपति से मिले Ajit Dobhal, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज...

पीरनिगाह में गिरा श्रद्धालुओं से भरा ट्रक, 30 लोग हुए घायल, देखें वीडियो

तीन लोग PGI रेफर ऊना (सुशील पंडित): जिले के मशहूर धार्मिक स्थल पीरनिगाह में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया।...

Punjab News: पंजाबी गायक सहित ये दिग्गत नेता वारिस पंजाब दे में हो सकता है शामिल

बरनालाः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राजनीति गरमाई हुई है। वहीं पंजाब की राजनीति...

Jalandhar News: नगर निगम हाउस मीटिंग में प्रस्ताव पास, कमिशनर संदीप ऋषि का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: रेडक्रॉस भवन में निगम हाउस की मीटिंग में भारी हंगामा हुआ। हालांकि भारी हंगामे के बीच मेयर...

Jalandhar News: SIR मामले में 75 वर्षीय पूर्व राजदूत को नोटिस जारी कर किया तलब

जालंधर, ENS: पंजाब में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के तहत, सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी और भारत के पूर्व राजदूत 75...