मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आए दिन लाइमलाइट लेती रहती है। अब इन दिनों एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों के चलते सुर्खियां बटौर रही हैं। करीना का अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक्ट्रेस का बैली फैट देखकर लोग उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी की अटकलें लगा रहे हैं। वहीं अब करीना की ननद सबा पटौदी ने उनकी प्रेग्नेंसी का सच बताया है।
भाभी की प्रेग्नेंसी पर ननद का आया बयान
सैफ अली खान की बहन और करीना कपूर की ननद सबा पटौदी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में सबा ने करीना की जिम के बाहर वॉक करते हुए तस्वीर शेयर की है। इसके अलावा उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि वो किसी की पर्सनल लाइफ को लेकर बिना वजह का कोई भी कयास लगाने का प्रयास न करें। इसके अलावा सबा ने करीना की तीसरी प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट्स को भी बिल्कुल गलत और बेबुनियाद बता दिया है।
करीना की बैली फैट वाली तस्वीर की शेयर
45 साल की करीना की बैली फैट वाली तस्वीर करीना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इस स्टोरी के साथ उन्होंने कैप्शन भी दिया है। सबा ने लिखा कि – एक खराब एंगल या फिर खराब हेयर डे। लोग सीधे कैसे नतीजे पर पहुंच सकते हैं। वो पहले एयरपोर्ट पर एक क्लासी, स्लिम और स्टाइलिश अंदाज में दिखी और आज जिम के बाहर बात सिर्फ इतनी सी है।
क्या सोहा अली खान है प्रेग्नेंट?
सबा ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया कि वो अपनी बहन सोहा अली खान को दूसरे बच्चे के लिए लगातार मनाने की कोशिश कर रही है पर कोई बात नहीं बन रही। उन्होंने लिखा कि – ‘मैं अपनी बहन दूसरे बच्चे के लिए राजी करने में लगी हूं काश यह खबर सच होती तो वैसे यह बात बोलने के लिए मेरी जान ले लेगी’। इसके अलावा सभा ने फैंस से पर्सनल लाइफ में टांग अड़ाने से मना किया है। उन्होंने लिखा कि – ‘जिओ और जीने दो। कुछ चीजों को पर्सनल ही रहने देना चाहिए। फालतू के कयास लगाने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं है’।

एक्ट्रेस नहीं है प्रेग्नेंट
करीना ने भले ही अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट्स पर चुप्पी साधी है परंतु उनकी ननद सबा पटौदी ने ये क्लियर कर दिया है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं है। इसके अलावा कुछ साल पहले भी करीना की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें भी उड़ी थी परंतु करीना ने एक पोस्ट के जरिए क्लियर किया था वो प्रेग्नेंट नहीं है।
करीना की शादी को हुए 14 साल
करीना कपूर ने साल 2012 में सैफ अली खान के साथ शादी की थी। शादी के बाद करीना और सैफ दो बच्चों के पैरेंट बने थे। कपल ने 2016 में अपने पहले बेटे तैमूर का स्वागत किया था। इसके बाद 2021 में उनके छोटे बेटे जेह का जन्म हुआ था। शादी के 14 साल बाद भी करीना और सैफ के बीच में प्यार और बॉन्ड अभी भी बरकरार है।

