नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की ओर से हथियारों की तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के बीच तीन आर्म तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तीनों के कब्जे से 30 पिस्तौल (Pistols) बरामद की है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक आरोपियों की पहचान 31 वर्षीय सुभाष वरकड़े, 25 वर्षीय अब्दुल कलाम और 24 साल के दीपक बारेला के रूप में हुई है।
दिल्ली इस मामले में अब आगे की जांच में जुटी है। दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) एचजीएस धालीवाल ने बताया कि पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार तस्करी से जुड़ी गतिविधियों में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों से दिल्ली पुलिस की पूछताछ जारी है।

