Girl in a jacket
HomeInternationalDonald Trump के डिनर Program Shooting पर PM Modi का आया बयान,...

Donald Trump के डिनर Program Shooting पर PM Modi का आया बयान, बोले – ‘ऐसी हिंसा नहीं होनी चाहिए’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: व्हाइट हाउस के डिनर प्रोग्राम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग पर भारत ने अब पहली प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। इस घटना की साफ रुप से निंदा की जानी चाहिए।

Read In English : https://encounternews.in/india/pm-modi-condemns-violence-after-security-scare-at-white-house-correspondents-dinner/

एक्स पर शेयर की पीएम ने पोस्ट

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि – यह जानकार राहत मिली है कि वाशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई हालिया सुरक्षा घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सुरक्षित और स्वस्थ हैं। मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और कुश्ल मंगल की कामना करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। इसकी साफ रुप से निंदा की जानी चाहिए।

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोडेंट्स एसोसिएशन के डिनर में फायरिंग की घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन आया है। शनिवार को जब डिनर कार्यक्रम में गोली चली तो उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप मंच पर थी। गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। इधर-उधर भागते नजर आए।

सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ पर सोशल पोस्ट शेयर कर जानकारी देते हुए बताया है कि हमलावर को पकड़ लिया गया है और स्थिति से निपटने के लिए सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की जमकर तारीफ की है। ट्रंप ने लिखा कि वाशिंगटन डीसी में आज क्या शाम रही। सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने बहुत शानदार काम किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -