NationalDivider से टकराई Pickup, 2 की मौत, 9 घायल, देखें वीडियो

Divider से टकराई Pickup, 2 की मौत, 9 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
उन्नावः बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गहर पुरवा गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लगातार दूसरे दिन घटना हुई है। जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। हादसे में लोडर चालक समेत 3 वर्ष की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने यूपीडा के साथ राहत और बचाव चलाया। सभी को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हादसे में 3 की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पिकअप चालक 28 वर्षीय मुरारी निवासी गांव-थाना माखी और 3 वर्षीय खुशबू पुत्री मोनू को मृत्यु घोषित कर दिया। 30 वर्षीय मोनू, 32 वर्षीय शिव मूर्ति, 40 वर्षीय मुंशीलाल, 3 वर्षीय खुशबू, और 8 वर्षीय महक पुत्रीगण मोनू सहित 9 लोग घायल हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोनू के अनुसार, वह पिकअप वाहन से होली मनाने के लिए फरीदाबाद से अपने गांव औरास आ रहा था। रास्ते में भी यह हादसा हो गया। यूपीडा की टीम ने दुर्घटना स्थल से वाहन को हटा दिया है। दुर्घटना के बाद मौके पर यातायात बाधित हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को एक्सप्रेसवे से हटकर अलग कर दिया। इसके बाद यातायात बहाल हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।        

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : Paul Tent Industries मे लगी आग, लाखो का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में Paul...

मेहतपुर में वन विभाग की दबिश, आवासीय परिसर से संदिग्ध वन्यजीव का मांस बरामद

ऊना,सुशील पंडित: वन्यजीवों के अवैध शिकार और वन्यजीव उत्पादों के...

Chandigarh में महिलाओं और पुरुषों में जमकर चले लात-घूसे, Video Viral

चंडीगढ़: रेलवे स्टेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर...

डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न

आज पंचभीष्म पर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति...

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पंजाबवासियों को दी हार्दिक बधाई

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व...

Punjab News : Paul Tent Industries मे लगी आग, लाखो का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में Paul Tent Industries की फैक्ट्री मे आग लगने की खबर है।...

मेहतपुर में वन विभाग की दबिश, आवासीय परिसर से संदिग्ध वन्यजीव का मांस बरामद

ऊना,सुशील पंडित: वन्यजीवों के अवैध शिकार और वन्यजीव उत्पादों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ऊना वन मंडल...

Chandigarh में महिलाओं और पुरुषों में जमकर चले लात-घूसे, Video Viral

चंडीगढ़: रेलवे स्टेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें कुछ महिलाएं और पुरुष एक...