Girl in a jacket
HomeBreaking Newsकोहरे के कारण यात्री हुए परेशान, कई ट्रेनें, फ्लाइट सेवाओं पर पड़ा...

कोहरे के कारण यात्री हुए परेशान, कई ट्रेनें, फ्लाइट सेवाओं पर पड़ा असर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली समेत कई राज्यों में आज भी कोहरे का कहर जारी है। कोहरे के कारण आज भी कई ट्रेन और फ्लाइट सेवाओं पर असर पड़ा है। पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे की वजह से कई ट्रैन में सफर करने वाले यात्रीयों को काफी दिक्तों का सामना करन पड़ रहा है। 

वहीं, दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण कई उड़ानों में देरी की सूचना है। एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया कि आईजीआई हवाईअड्डे पर कोहरे की स्थिति में आज काफी सुधार हुआ। आज सुबह घने कोहरे में सबसे कम दृश्यता 150 मीटर रही और रनवे विजुअल रेंज (आरवीआर) 400 मीटर से 800 मीटर के बीच है।

बता दें कि घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने से रेलगाड़ियों का परिचालन गुरुवार को भी प्रभावित हुआ और दिल्ली आने वाली 22 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही थी। घने कोहरे को देखते हुए परामर्श जारी किया गया है, जिसके तहत वाहन चालकों को ‘फॉग लाइट’ का उपयोग करने और यात्रियों को उड़ान, रेल और राज्य परिवहन की बसों के समय के बारे में जानकारी रखने की सलाह दी गई है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -