HomeHimachalUnaटाहलीवाल में सड़क हादसे के बाद मारपीट, भाई पर केस दर्ज

टाहलीवाल में सड़क हादसे के बाद मारपीट, भाई पर केस दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना /सुशील पंडित : ऊना के टाहलीवाल क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ BNS की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता राकेश कुमार निवासी गोंदपुर जयचंद ने बताया कि 29 जून की रात वह अपनी कार से टाहलीवाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान बिना हेडलाइट की एक बाइक उसकी कार से टकरा गई, जिससे बाइक सवार शिव कुमार निवासी नंगल खुर्द घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। राकेश कुमार का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर घायल शिव कुमार के भाई भीमा ने उसका रास्ता रोककर गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -