नई दिल्ली: Zepto की ओर से अब फूड डिलीवरी के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। इसमें अब फ्री डिलीवरी के लिए 149 Rs नहीं बल्कि Rs 199 का ऑर्डर करना पड़ेगा। Zepto की ओर से फ्री डिलीवरी की मिनिमम ऑर्डर वैल्यू Blinkit और Swiggy Instamart के बराबर हो गई है। सिर्फ इतना ही नहीं ज्यादा डिमांड वाले समय में भी Zepto का मिनिमम ऑर्डर करीबन 299 तक पहुंच जाता है। इससे ग्राहकों को फ्री डिलीवरी के लिए भी ज्यादा सामान खरीदना पड़ेगा ऐसे में इससे कंपनी की प्रति ऑर्डर की कमाई बढ़ेगी।
Blinkit और Swiggy जैसी कंपनियां भी करेगी बदलाव
रिपोर्ट्स के अनुसार, Zepto के लिए फ्री डिलीवरी की लिमिट बढ़ाने से भी छोटे ऑर्डर पर होने वाला खर्च कम होगा। इसके अलावा ऑर्डर की एवरेज वैल्यू बढ़ाने में मदद मिलेगी। कम कीमत की छोटी और तुरंत जरुरत वाली चीजों के लिए ऑर्डर करने वाले ग्राहक भी इससे प्रभावित होंगे। क्विक कॉर्मर्स कंपनियों की ओर से फिलहाल डिलीवरी लागत और कमाई के बीच में संतुलन बनाने पर भी ध्यान दे रही है। ऐसे में Blinkit और Swiggy Instamart जैसी कंपनियां भी अपनी डिलीवरी फीस और मिनिमम ऑर्डर की लिमिट में भी बदलाव कर पाएगी।
90 लाख से ज्यादा हुए रोज ऑर्डर
भारत की क्विक कॉर्मस कंपनियों की ओर से रोज 90 लाख से ज्यादा ऑर्डर का आंकड़ा पार कर लिया है। कुछ आंकड़ों के अनुसार, देश के 6 बड़े क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म मिलकर इस आंकड़े के आगे तक पहुंच चुके हैं।
बता दें कि यह फैसला सिर्फ ऑडर्स की संख्या बढ़ाने पर फोकस नहीं कर पा रही हैं। उसका ध्यान एवरेज बास्केट वैल्यू को बढ़ाने पर भी हो चुका है ताकि हर डिलीवरी पर होने वाले खर्च को कम किया जा पाए। कम कीमत वाले ऑर्डर्स पर पैकेजिंग और डिलीवरी बॉय का खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है। अब कंपनी की ओर से इस नियम के चलते फ्री डिलीवरी के लिए कोर्ट में ज्यादा से ज्यादा सामान एड होंगे।
Zomato भी हुआ महंगा
सिर्फ जेप्टो ही नहीं स्विगी और जोमेटो भी अपने कुछ नियमों में बदलाव करने के बारे में सोच रहा है। जोमेटो पर भी ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना 10% से 30% तक महंगा होगा। कंपनी की चीफ सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर ने भी इस पर बयान दिया है उनका कहना है कि रवि कुमार ने कहा है कि प्लास्टिक पैकेजिंग से हटने पर ग्राहकों के लिए लागत बढ़ेगी।

