Girl in a jacket
HomeBreaking Newsसुहागरात पर पति ने पत्नी को बनाया हैवानियत का शिकार, आपबीती सुन...

सुहागरात पर पति ने पत्नी को बनाया हैवानियत का शिकार, आपबीती सुन पुलिस रह गई दंग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ग्वालियरः शादी से पहले हर लड़की का सपना होता है कि उसे एक अच्छा पति मिले। जो हर हाल में उसकी देखभाल करे, प्यार करे, उसके सपने को संजोए जब वो अपने ससुराल आती है, तो पति के सहारे आगे की जिंदगी जीने की कोशिश करती है। लेकिन जब पति ही हैवान निकल जाए तो उसके सपने चकनाचूर हो जाते हैं। 

कई लड़कियां तो टूटकर अपनी जिंदगी खत्म कर लेती हैं, लेकिन जो मजबूत हैं, वो अपनी राह अलग कर लेती हैं। पति से तलाक लेकर अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करने की कोशिश करती हैं।

ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सामने आया है। 16 जनवरी को ग्वालियर के सिरोल इलाके की रहने वाली विवाहित महिला थाने पहुंची। उसने पुलिस के सामने अपनी आपबीती सुनाई, उसे सुनकर वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया। 

महिला ने बताया कि करीब 8 महीने पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद वो अपने ससुराल जब पहुंची। तो सुहागरात को उसका पति नशे में धुत होकर उसके पास आया। उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। इतना ही नहीं जबरन उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स किया। उसे प्रताड़ित करने लगा।

पीड़िता पूरी रात रोती रही, लेकिन पति को कोई फर्क नहीं पड़ा। अपनी हवस की आग बुझाने के बाद वो सो गया। अगले दिन होश में आने के बाद उसने अपने पति को समझाया और बताया कि वो उसके साथ गलत कृत्य कर रहा है। उस वक्त तो उसके पति ने अपनी गलती मान ली। पति ने बोला कि आगे से वो ऐसा नहीं करेगा। यहां तक कि शराब भी नहीं पीएगा। पीड़िता खुश हो गई। उसे लगा कि अब उसके साथ ऐसा नहीं होगा। लेकिन अगली रात फिर उसका पति शराब पीकर कमरे में दाखिल हुआ। उसे देखकर वो सन्न रह गई।

महज 20 साल की उम्र में उसके साथ हो रही हैवानियत ने उसे तोड़ दिया। लेकिन उसने हार नहीं मानी। कई बार समझाने के बाद भी जब उसका पति नहीं माना, तो वो अपने मायके चली गई। इसके बाद नशेड़ी पति वहां भी पहुंच गया। पत्नी के साथ-साथ उसके परिजनों के साथ भी बदतमीजी करने लगा। इससे परेशान होकर वो थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को अपनी आपबीती बताकर पति के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आग्रह किया। पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 498 और 377 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता के परिजनों ने शादी के समय अच्छा खासा दहेज भी दिया था। 5 लाख रुपए कैश के साथ उसे एक बाइक भी दी थी। महिला जब पति की प्रताड़ना से तंग आकर अपने मायके चली गई, तो उसके ससुरालवालों ने दहेज की मांग भी शुरू कर दी, ताकि दबाव में आकर वो ससुराल चली आए। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी पति को थाने बुलाया है। उससे पूछताछ की जाएगी। पीड़िता किसी भी स्थिति में अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। वो अब तलाक लेने का मन बना रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -