Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomeHimachalश्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर 22 जनवरी को तलमेहडा में सत्यनारायण...

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर 22 जनवरी को तलमेहडा में सत्यनारायण कथा व भंडारे का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: उप तहसील जोल क्षेत्र के तलमेहडा बाजार के समीप शिव भोलेनाथ मंदिर प्रांगण में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सत्यनारायण कथा और विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन समिति के सदस्य ठाकुर रघुवीर सिंह संगम और ललित साहनी ने बताया कि इस पावन अवसर पर सुबह से ही मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ होंगे। दिनभर रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना और धार्मिक वातावरण को सुदृढ़ बनाना है।

धार्मिक कार्यक्रम के उपरांत दोपहर के समय विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस धार्मिक आयोजन में भाग लें और पुण्य के भागी बनें।

रघुवीर सिंह ठाकुर के अनुसार यह आयोजन पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page