AdvertisementPunjab Government
Una"वोट बचाओ – देश बचाओ": जिला कांग्रेस कमेटी ऊना ने चुनाव आयोग...

“वोट बचाओ – देश बचाओ”: जिला कांग्रेस कमेटी ऊना ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग – देश राज गौतम 

ऊना,सुशील पंडित:  INDIA गठबंधन के राष्ट्रीय निर्णय और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में मनाए जा रहे “लोकतंत्र बचाओ सप्ताह” के तहत जिला कांग्रेस कमेटी ऊना ने आज सर्किट हाउस ऊना में प्रेस वार्ता आयोजित की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है, जिस पर जनता का पूरा भरोसा होना चाहिए, लेकिन पार्टी का स्पष्ट मानना है कि आज इस संस्था पर संस्थागत कब्जा किया जा रहा है। नेताओं ने आरोप लगाया कि हालिया मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आयोग के ही दो चुनाव आयुक्तों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े फैसलों पर बार-बार आपत्ति जताई और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने अपने साथी आयुक्तों के 14 प्रस्तावों को नज़रअंदाज़ कर दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति के अनुसार SIR के नाम पर देशभर में 13 करोड़ 30 लाख नाम मतदाता सूचियों से हटाए गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में गरीब, मज़दूर, किसान और प्रवासी नागरिक शामिल हैं। साथ ही, इसी वर्ष अप्रैल में 73 विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने का नोटिस दिया था, जो देश के इतिहास में पहली बार हुआ। नेताओं ने याद दिलाया कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने भी 25 सितंबर को शिमला में चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर इसी मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें:

1. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत पद से हटाया जाए।

2. उन पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।

3. पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच हो।

4. SIR प्रक्रिया स्थगित कर, हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम वापस जोड़े जाएं।

नेताओं ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 326 हर 18 वर्ष से अधिक आयु के भारतीय नागरिक को बिना किसी भेदभाव के वोट का अधिकार देता है, और इस अधिकार पर चोट लोकतंत्र पर चोट है।

कार्यक्रम: अभियान के तहत जिले में ब्लॉक स्तर पर बैठकें होंगी तथा जिला कांग्रेस कमेटी ऊना “वोट बचाओ – देश बचाओ” मार्च निकालेगी, जो बाबा भीम राव अम्बेदकर या राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा तक निकाला जाएगा और संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक वाचन किया जाएगा। मार्च में जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, NSUI, सेवा दल और सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां भाग लेंगी।

कांग्रेस ने जिले के सभी नागरिकों से मार्च में शामिल होने और अपना व अपने परिवार का नाम मतदाता सूची में अवश्य जांचने की अपील की।मार्च पास्ट का समय और विस्तृत कार्यक्रम की व्यवस्था अपनी सुविधा अनुसार सभी ब्लॉक अध्यक्ष वह वहां के माननीय नेताओं के देख रेख में होगी।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित रहे राजेश पराशर (पूर्व अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी ऊना ),  एस.एन. शुक्ला (उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी ऊना), कॉमरेड जगत राम शर्मा,  पंकज शर्मा (महासचिव संगठन),  विजय आंगरा (महासचिव),  तिलक राज सैनी (महासचिव), डॉ. रविंदर शर्मा (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिंतपूर्णी), संदीप अग्निहोत्री (ब्लॉक अध्यक्ष हरोली) , यशवंत राय (सचिव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊना), शसुरेश शर्मा (मीडिया कोऑर्डिनेटर, जिला कांग्रेस कमेटी ऊना), एडवोकेट निखिल शर्मा, शोभित गौतम,  हिमांशु धीमान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

IIIT ऊना ने मनाया इंस्टीट्यूट डे, मेराकी 2K26 के समापन पर सम्मानित हुईं प्रतिभाएं

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना में...

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पैम्फलेट एवं बुकलेट वितरित

ऊना,सुशील पंडित: विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सुरक्षित वाहन चलाने...

Punjab News: Social Media Influencer Mad Sandhu पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले से एक बड़ी खबर सामने आमने आई...

वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र के बिना वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीजल और सीएनजी

चंडीगढ़: दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी (एनसीआर) क्षेत्र में वायु प्रदूषण को...

गुरुग्राम में देश के पहले ‘तीर्थंकर वनम्’ का उद्घाटन

चंडीगढ़: हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री...

IIIT ऊना ने मनाया इंस्टीट्यूट डे, मेराकी 2K26 के समापन पर सम्मानित हुईं प्रतिभाएं

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना में शनिवार को इंस्टीट्यूट डे उत्साह और उमंग के साथ मनाया...

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पैम्फलेट एवं बुकलेट वितरित

ऊना,सुशील पंडित: विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सुरक्षित वाहन चलाने तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक करने के...

Punjab News: Social Media Influencer Mad Sandhu पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले से एक बड़ी खबर सामने आमने आई है। जहां, मेकअप आर्टिस्ट और मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू पर...

वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र के बिना वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीजल और सीएनजी

चंडीगढ़: दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी (एनसीआर) क्षेत्र में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लागू किए जा रहे सख्त उपायों...