AdvertisementPunjab Government
Nationalअब इस जगह हुई लैंडस्लाइडः चपेट में आने से 4 की मौत,...

अब इस जगह हुई लैंडस्लाइडः चपेट में आने से 4 की मौत, 3 लापता, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गंगटोक: सिक्किम के पश्चिमी हिस्से में लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार यांगथांग विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले अपर रिम्बी में देर रात भीषण भूस्खलन ने काफी तबाही मचाई है। इस हादसे में 4 लोगों की जान चली गई, जबकि 3 लोग अभी भी लापता हैं। पुलिस के मुताबिक, भूस्खलन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस, स्थानीय लोगों और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने बाढ़ से प्रभावित ह्यूम नदी पर पेड़ों के तनों से एक अस्थायी पुल बनाकर 2 घायल महिलाओं को सुरक्षित निकाला। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अफसोस की बात है कि एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरी महिला की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। गेजिंग के पुलिस अधीक्षक त्शेरिंग शेरपा ने बताया, ‘हमने मुश्किल हालात में भी बचाव कार्य किया, लेकिन 3 लोग अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश जारी है।’ बता दें कि इससे पहले सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में सोमवार आधी रात को एक और भूस्खलन ने कहर बरपाया था।

इस हादसे में थांगशिंग गांव की 45 साल की बिश्नु माया पोर्टेल की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के कारण यह भूस्खलन हुआ, जिसने बिश्नु के घर को पूरी तरह तबाह कर दिया। इस हादसे ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। लगातार हो रहे भूस्खलनों के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने भूस्खलन-प्रवण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि भारी बारिश के कारण और भूस्खलन होने का खतरा बना हुआ है, इसलिए लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें और जरूरी सावधानियां बरतें।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र...

पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पैदल जा रहा युवक पानी...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक ऑटो और गाड़ी...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार यहां 221...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर...