Girl in a jacket
HomeHimachalUnaभाजपा कार्यालय बंगाणा में नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का सम्मान

भाजपा कार्यालय बंगाणा में नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का सम्मान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना /सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोमानयार और बॉल पंचायत के नव निर्वाचित प्रधान, उपप्रधान एवं वार्ड पंचों ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बंगाणा पहुंचकर कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया। भाजपा कार्यालय का माहौल उत्साह और जोश से भरा दिखाई दिया, जहां समर्थकों ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। इस अवसर पर नव निर्वाचित प्रतिनिधियों ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए हैं और पार्टी के सच्चे सिपाही बनकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक भुट्टो का मार्गदर्शन और सहयोग उन्हें लगातार मिलता रहा है तथा भविष्य में भी मिलता रहेगा। प्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत स्तर पर जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। भाजपा कार्यालय बंगाणा में आयोजित इस सम्मान समारोह में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की भी बड़ी उपस्थिति रही। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और मिठाइयों के साथ  निर्वाचित प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और दविंदर भुट्टो जिंदाबाद के नारों से पूरा कार्यालय गूंज उठा।
इस मौके पर पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने नव निर्वाचित प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंचों को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी अब पहले से अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और विश्वास के आधार पर उन्हें चुनकर पंचायतों की कमान सौंपी है, इसलिए सभी प्रतिनिधियों को निष्पक्ष होकर गांवों के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा गांव, गरीब और किसान की राजनीति करती आई है। उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की रीढ़ होती हैं और यदि पंचायतें मजबूत होंगी तो गांव भी मजबूत होंगे। उन्होंने नव निर्वाचित प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे पंचायतों में स्वच्छता, पेयजल, सड़क, शिक्षा और युवाओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में प्राथमिकता के आधार पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि मोमानयार और बॉल पंचायत के प्रतिनिधियों ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर यह स्पष्ट कर दिया है कि वे भाजपा परिवार का हिस्सा हैं और पार्टी की नीतियों पर विश्वास रखते हैं। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा जनता के बीच रहकर सेवा करते हैं और यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
नव निर्वाचित प्रतिनिधियों ने भी इस अवसर पर कहा कि वह पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो के समर्थक हैं तथा उनके नेतृत्व में पंचायतों के विकास को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन ने हमेशा उन्हें सम्मान और सहयोग दिया है, जिसके लिए वे पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं।

 

- Advertisement -
- Advertisement - Punjab Government
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -