ऊना जिला के दूसरे चरण में उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत धर्मशाला महंता खास में सुनीता रानी बनी प्रधान। वहीं, विजय कुमार बने उप प्रधान। बधमाणा में राधा रानी ने जीता प्रधानी का चुनाव। वहीं, अशोक कुमार बने उप प्रधान। नारी चिंतपूर्णी में प्रवीन कुमारी बनी प्रधान। जबकि सुरेन्द्र सिंह बने उप प्रधान। डूहल भंगवालां में प्रधान पद के लिए मलकीत सिंह और उप प्रधान पद के लिए सतीश कुमार निर्वाचित हुए। भगड़ाह में प्रधान पद के लिए सुमन लता और उप प्रधान पद के लिए गुरदयाल सिंह चुने गए। अम्ब टिल्ला में प्रधान पद पर हंस राज और उप प्रधान के लिए प्रहलाद जसवाल चुने गए। चुरूडू में प्रधान बनी नीलम कुमारी और जगपाल सिंह बने उप प्रधान। पोलियां पुरोहितां में मंजू वाला ने प्रधान पद और आयुष शर्मा ने उप प्रधान पद का चुनाव जीता। घेवट बेहड़ पंचायत में सिमरन बनी प्रधान और रविन्द्र सिंह बने उप प्रधान। कुठियाड़ी में नवतेज कुमार प्रधान और मनीष कुमार उप प्रधान पद के लिए हुए निर्वाचित।इसी तरह, बंगाणा की ग्राम पंचायत धुंदला में प्रधान पद के लिए विधि चंद निर्वाचित हुए। जबकि उप प्रधान पद के लिए मदन लाल चुने गए। मलांगड़ में रेखा देवी बनी प्रधान।
वहीं, संजय कुमार उप प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए। ग्राम पंचायत अरलूखास में लेखराज प्रधान पद पर निर्वाचित हुए। वहीं राकेश कुमार उप प्रधान बने। करमाली पंचायत में प्रधान पद के लिए दर्शना ठाकुर और उप प्रधान पद के लिए बलबीर सिंह चुने गए। ढियुंगली पंचायत में राज कुमार बने प्रधान। वहीं, राकेश कुमार उप प्रधान चुने गए। थानाकलां में राजपाल प्रधान पद और अजय कुमार उप प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए। घुघन ककराना में मधुवाला प्रधान और शशी पाल उप प्रधान पद पर निर्वाचित हुए। दोबड़ में बबिता प्रधान और संजीव कुमार उप प्रधान बने। प्रोइयां कलां में दिला राम ने प्रधान पद और प्रवीण कुमार ने उप प्रधान पद का चुनाव जीता। बुधान में छीनू देवी बनी प्रधान। जबकि रमन कुमार बने उप प्रधान। बैरियां में प्रधान पद के लिए अपूर्व ने चुनाव जीता। वहीं, उप प्रधान पद के लिए रस्ताक मुहम्मद चयनित हुए हैं। बोहरू में मीता देवी प्रधान और कमलदेव उप प्रधान बने। मोमन्यार में रमेश चंद बने प्रधान। वहीं सुरेश कुमार उप प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए। बौल में रेखा देवी ने जीती प्रधानी। वहीं इकबाल सिंह बने उप प्रधान। रायपुर मैदान में मोहिन्द्र सिंह बने प्रधान। वहीं, मोहित ढिल्लों उप प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए। सोहारी में सुषमा देवी ने प्रधानी का चुनाव जीता। वहीं, बलवान सिंह बने उप प्रधान।
वहीं, उपमंडल गगरेट की ग्राम पंचायत ब्रह्म्पुर में प्रधान पद का चुनाव रितु शर्मा ने जीता। जबकि उप प्रधान के रूप में जरनैल सिंह चुने गए हैं। बढे़ड़ा राजपूतां में सत्या देवी बनी प्रधान और जीवन कुमार बने उप प्रधान। रामनगर में प्रेम चंद ने जीती प्रधानी। वहीं, गुरपाल सिंह उप प्रधान के लिए चुने गए। गणु मंदवाड़ा में कमलेश देवी ने प्रधान पद और सुखदेव सिंह ने उप प्रधान का चुनाव जीता। डंगोह खुर्द में सुनीता शर्मा ने जीती प्रधानी। जबकि राजेश कुमार बने उप प्रधान। लोहारली में सुदेश कुमारी ने प्रधान और रणजीत कुमार ने उप प्रधान का चुनाव जीता। टटेहड़ा में नसीबो देवी ने प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए। वहीं, उप प्रधान के लिए रामपाल चुने गए। ग्राम पंचायत गगरेट अप्पर में नीलम रानी बने प्रधान। वहीं, आशीष शर्मा बने उप प्रधान। मवा कोहलां में अशोक कुमार ने जीती प्रधानी। वहीं, नरेन्द्र कुमार बने उप प्रधान। चतेहड़ पंचायत में नीना देवी ने जीता प्रधानी का चुनाव। जबकि होशियार सिंह उप प्रधान चुने गए। रायुपर में पूर्ण चंद प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए। वहीं, नवल राणा बने उप प्रधान। संघनेई में करतार चंद ने प्रधानी का चुनाव जीता। वहीं, संदीप शर्मा बने उप प्रधान। डंगोह खास में प्रधान पद के लिए हरपाल सिंह और उप प्रधान पद के लिए भगवान सिंह जीते। ग्राम पंचायत नकडोह में ओमापति प्रधान और अश्वनी कुमार उप प्रधान बने।
उपमंडल ऊना में ग्राम पंचायत देहलां लोअर में प्रधान पद के लिए रीना और उप प्रधान पद के लिए राजेश कुमार निर्वाचित हुए। भटोली में प्रधान पद के लिए सतीश कुमार और अंकुश सहोड़ उप प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए। नारी में स्नेह लता प्रधान पद के लिए निर्वाचित। वहीं, हरीश कुमार बने उप प्रधान। मजारा में प्रधान पद पर अमरिन्द्र सिंह निर्वाचित हुए। जबकि उप प्रधान पद के लिए गुरमीत सिंह निर्वाचित हुए। बहडाला लोअर में सुमन लता बनी प्रधान। वहीं, नरेश उप प्रधान निर्वाचित। झुडोवाल में सुमन कुमारी बने प्रधान। वहीं, विक्रम सिंह बने उपप्रधान। बसोली में प्रधान पद के लिए सतनाम सिंह और उप प्रधान पद के लिए नरेन्द्र पाल निर्वाचित हुए। बदोली में प्रधान पद के लिए रजत कुमार और उप प्रधान पद पर सत प्रकाश शर्मा ने चुनाव जीता। बडसाला में मधु वाला ने प्रधान और नितिन भारद्वाज ने उप प्रधान का चुनाव जीता। धमांदरी में सुदेश कुमारी ने प्रधानी और बलबीर सिंह ने उप प्रधानी का चुनाव जीता। मदनपुर में श्रीमति रमन ठाकुर ने जीता प्रधानी का चुनाव। वहीं, रमेश चंद उप प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए हैं। कुरियाला में रजनी वाला ने प्रधानी का चुनाव जीता। वहीं, प्रवीण कुमार उप प्रधान बने। मैहतपुर में राम अवतार प्रधान और नीरज चौधरी उप प्रधान बने। भडोलियां कलां में शुभलता ने प्रधानी का चुनाव जीता। वहीं उप प्रधान पद के लिए विनय कुमार निर्वाचित हुए। मलूकपुर में प्रधान पद के लिए बलविन्द्र सिंह चुने गए हैं। जबकि मलकीयत सिंह उप प्रधान बने। अप्पर बहडाला में सुमन लता प्रधान और विनोद कुमार उप प्रधान चुने गए। बडैहर में सुरेश कुमारी ने जीती प्रधानी। वहीं, संदीप कुमार बने उप प्रधान। डठवाड़ा पंचायत में प्रधान पद पर चनन सिंह और उप प्रधान पद पर गुरजीत सिंह निर्वाचित हुए।
हरोली उपमंडल की पंचायत लोअर पंजावर में प्रमोद कुमार प्रधान और राहुल कुमार उप प्रधान के लिए निर्वाचित हुए। खड्ड में उर्मिला देवी बने प्रधान। वहीं, अमित कुमार ने जीता उप प्रधानी का चुनाव। ईसुपर टांडा में निर्मला देवी ने जीता प्रधान पद का चुनाव। वहीं, अश्वनी कुमार बने उप प्रधान। भदसाली में प्रधान पद के लिए सुष्मा ने जीता चुनाव। वहीं कर्ण सिंह बने उप प्रधान। भदसाली हार में सुरम सिंह चुने गए प्रधान। वहीं, उप प्रधान के लिए जनक राज निर्वाचित हुए। धर्मपुर में सुभद्रा ने जीता प्रधानी का चुनाव। वहीं, दीपक कुुमार बने उप प्रधान। बालीवाल में प्रधान पद के लिए विजय कुमार और उप प्रधान पद के लिए दिलवारा सिंह चुने गए। सतीश कुमार प्रधान और सुरिन्द्र कुमार उप प्रधान बने। लोअर ललड़ी में अशोक कुमार ने जीती प्रधानी। वहीं, कुलदीप कुमार बने उप प्रधान। नंगल खुर्द में जसवंत सिंह ने जीती प्रधानी और अश्वनी कुमार बने उप प्रधान। सिंगा में अशोक कुमार प्रधान और तिलक राज ने जीता उप प्रधान का चुनाव। गोंदपुर जयचंद में प्रधान पद के लिए लखवीर सिंह जीते। वहीं, उप प्रधान पद पर प्रवीण चंद्र हुए निर्वाचित। दुलैहड़ में प्रधान का चुनाव मोनू और उप प्रधान का चुनाव महेंद्र सिंह ने जीता। मल्लूवाल में सीमा रानी ने जीता प्रधानी का चुनाव। वहीं उप प्रधान पद के लिए राम सिंह चुने गए हैं। कुठारबीत में कान्ता देवी ने प्रधानी और रवि कुमार ने उप प्रधानी का चुनाव जीता। हलेड़ा बिलना पंचायत में जतिन्द्र कौर प्रधान और सुरिन्द्र सिंह उप प्रधान पद के लिए चुने गए।

