नई दिल्लीः पेपर लीक के दावों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। बताया जा रहा हैकि पेपर लीक को लेकर सीबीआई जांच करेंगी। परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी। इसके पेपर लीक होने को लेकर विवाद बढ़ गया था। इसके बाद एनटीए ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है। एजेंसी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG परीक्षा अब दोबारा कराई जाएगी। जल्द नई परीक्षा की तारीख का ऐलान किया जाएगा।
Read in English : NEET-UG 2026 Cancelled Amid Paper Leak Scandal as CBI Takes Over Investigation
एनटीए ने कहा कि 10 मई 2026 की प्रेस रिलीज के क्रम में यह फैसला लिया गया है। एजेंसी के मुताबिक, 8 मई को परीक्षा से जुड़े मामलों को स्वतंत्र जांच और जरूरी कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भेजा गया था। इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिले इनपुट और जांच रिपोर्ट की समीक्षा की गई। पेपर लीक होने को लेकर सीबीआई जांच के भी आदेश दिए गए हैं।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜ੍ਹੋ: https://encounternewspaper.com/india/big-blow-to-students-across-the-country-neet-ug-2026-exam-cancelled/
एजेंसी ने कहा कि एग्जाम सिस्टम में पारदर्शिता बनाए रखने और निष्पक्ष व विश्वसनीय परीक्षा तय करने के लिए यह कदम उठाया गया है। एनटीए के अनुसार, अब NEET UG 2026 परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। नई परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड जारी करने का शेड्यूल और अन्य जरूरी जानकारी जल्द ही एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य आधिकारिक माध्यमों से जारी की जाएगी। एनटीए ने छात्रों, अभिभावकों और आम लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
