नई दिल्ली: पाकिस्तान इन दिनों ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभा रही है। इसी बीच US सीनेटरों ने पाकिस्तान के आतंकवादियों को पनाह देने और बिन लादेन को छिपाने के इतिहास को उठाया है। उन्होंने पाकिस्तान प्रेम के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। दरअसल वेंस ने स्विटजरलैंड में वार्ता के दौरान कहा था कि – ‘हम पाकिस्तान से प्यार करते हैं। वेंस ने पाकिस्तान आर्मी चीफ आसीम मुनीर उनके दो पसंदीदा लोगों में से एक बताया था। ऐसे में दो रिपब्लिकन सीनेटरों ने वेंस के इस बयान को लेकर उनकी आलोचना की है’।
फील्ड मार्शल मुनीर को लेकर की थी टिप्पणी
वेंस ने कहा था कि – ‘मैं कहूंगा कि जब से फील्ड मार्शल मुनीर ने इस्लामाबाद में प्राइम मिनिस्टर के साथ हमारा स्वागत किया है मैंने मजाक में कहा है कि मेरे जिंदगी में दो बहुत, बहुत जरुरी लोग हैं। एक इंडियन और एक पाकिस्तानी इंडियन मेरी पत्नी हैं और पाकिस्तानी फील्ड मार्शल मुनीर हैं’।
कतर और पाकिस्तान का आतंकवादियों का पनाह
सीनेटर रिक स्कॉट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि – ‘अब तक सबको ये साफ हो जाना चाहिए कि हमारे असल में दोस्त कौन हैं। स्कॉट ने कहा कि कतर और पाकिस्तान का आतंकवादियों को पनाह देने का लंबा इतिहास रहा है और अभी वो एक मतलब की शांति पाने के जगह ईरान के दशकों पुराने आतंकी कैंपेन को सपोर्ट करने में कहीं ज्यादा लगे हुए लग रहे हैं’। स्कॉट ने आगे दावा करते हुए कहा था कि अभी एक ऐसे एग्रीमेंट की गुंजाइश है जिससे सबको फायदा हो लेकिन सबको ये बात समझ लेनी चाहिए कि ईरान के न्यूक्लियर हथियार बनाने की शून्य संभावना है।
पाकिस्तान पर लादेन का छिपाने का आरोप
मोंटाना से सीनेटर टिम शीही ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में अल कायदा लीडर ओसामा बिन लादेन को पनाह देने में पाकिस्तान की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। शीही ने कहा कि – पाकिस्तान हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान ने बिन लादेन को दस साल तक छुपाया। उन्होंने आईएसआई इंशोरेंस के जरिए अयातुल्ला को फंड दिया है। उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान और कतर बातचीत की मेज पर हैं। यूएस और यूएई इजरायल और सऊदी अरब को भी बातचीत में शामिल करना चाहिए। शीही ने यूएई, इजरायल और सऊदी अरब को मिडिल ईस्ट में यूएस का असली साथी बताया है।
उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान और कतर बातचीत की मेज पर हैं तो यूएस को यूएई, इजरायल और सऊदी अरब को भी बातचीत में शामिल करना चाहिए। शीही ने यूएई, इजरायल और सऊदी अरब को मिडिल ईस्ट में यूएस का असली साथी बताया है।
आतंकी संगठनों के लिए कर रहा मनी लॉन्ड्रिंग
मोंटाना के सीनेटर ने भी दावा कहा कि कतर दशकों से आतंकवादी संगठनों के लिए मनी लॉन्ड्रिंग कर रहा है। शीही ने कहा कि पाकिस्तानियों ने आईएसआई के जरिए हमारे खिलाफ बगावत को फंड किया और बिन लादेन को छिपाया है इसलिए ये मानना है कि वो यहां सिर्फ बिचौलिए होंगे मुझे नहीं लगता कि ये सही है। शीही ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि हमें ये पक्का करना होगा कि हम यूएई के साथ खड़े हो और हम बिना किसी शक के इजरायल के साथ खड़े हो क्योंकि चाहे कुछ भी हो जाए वो इस इलाके में हमारे अगुआ रहेंगे।
