Nationalसंपत्ति विवाद में हत्या, भाई ने क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर बहन को...

संपत्ति विवाद में हत्या, भाई ने क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर बहन को उतारा मौत के घाट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बेंगलुरुः शहर में संपत्ति विवाद में भाई ने छोटी बहन की हत्या कर दी। मामला बेलंदूर का है, जहां पर 42 साल के वकील ने संपत्ति में विवाद को लेकर अपनी ही छोटी बहन की हत्या कर दी। हत्या क्रिकेट बैट से पीट-पीट कर की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस विवाद की मुख्य वजह संपत्ति विवाद सामने आ रहा है। पैसे को लेकर भाई-बहन में मतभेद गहराने लगा। मृतका की पहचान मीनाक्षी एम (39) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी उसका भाई जयराम एम, जो फरार चल रहा था उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार ये घटना बुधवार को जुन्नासंद्रा में हुई, यहां भाई-बहन एक-दूसरे से सटे अलग-अलग घरों में रहते थे।
मीनाक्षी अपनी मां और बच्चों के साथ रहती थी, जबकि जयराम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था।

बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। जयराम ने कथित तौर पर अपनी बहन से मां का घर खाली करके कहीं और जाने के लिए कहा था। हालांकि, मीनाक्षी ने अपनी मां के साथ ही रहने की इच्छा जताई। जिसके बाद मीनाक्षी ने बाहर जाने से इनकार कर दिया।

इसी मुद्दे को लेकर भाई-बहन के बीच फिर से बहस हो गई। बहस के दौरान जयराम ने कथित तौर पर मीनाक्षी पर क्रिकेट बैट से कई बार हमला किया और फिर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि उसे गंभीर चोटें आईं, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। बेलंदूर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Driving Test Centre का बिजली बिल न भरने पर कटा Connection, देखें वीडियो

होशियारपुर: टांडा रोड पर स्थित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर...

Ludhiana News: पोर्श इलाके मे महिलाओ पर कुत्तों का हमला, देखें CCTV

लुधियाना: शहर के पोर्श इलाके मे महिलाओ पर कुत्तों...

संविधान की मूल भावना ‘हम भारत के लोग’ में निहित है – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर विकसित भारत में अग्रणी भूमिका निभाएगा हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन...

Jalandhar News: पाकिस्तान में लापता श्रद्धालु का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व...

Punjab News: Driving Test Centre का बिजली बिल न भरने पर कटा Connection, देखें वीडियो

होशियारपुर: टांडा रोड पर स्थित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर का बिजली बिल बकाया होने की वजह से पावरकॉम ने...

Ludhiana News: पोर्श इलाके मे महिलाओ पर कुत्तों का हमला, देखें CCTV

लुधियाना: शहर के पोर्श इलाके मे महिलाओ पर कुत्तों द्वारा हमला करने का मामला सामने है। जानकारी देते हुए...

संविधान की मूल भावना ‘हम भारत के लोग’ में निहित है – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने संविधान दिवस के अवसर पर कहा कि भारतीय...

संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर विकसित भारत में अग्रणी भूमिका निभाएगा हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...