HomeNationalWorld's Richest List में पहले नंबर पर छाए Mukesh Ambani, इन लोगों...

World’s Richest List में पहले नंबर पर छाए Mukesh Ambani, इन लोगों को दी मात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: रईसों की संपत्ति में लगातार इजाफा हो रहा है। एशिया के सबसे अमीर परिवार और भी ज्यादा अमीर होते जा रहे हैं। इनमें से कई की दौलत में तगड़ा इजाफा एआई सेक्टर में कदम बढ़ाने के चलते हुआ है वहीं दुनिया कृत्रिम बुद्धिमता यानी एआई के बारे में बात कर रही है। सभी कारोबारी घराने चुपचाप इससे जुड़े उद्योगों से काम करने में लगे हैं।

यही कारण है कि ग्लोबल मार्केट में अलग-अलग कारणों से अस्थिर होने के बाद इनकी कंबाइंड नेटवर्थ उछाल रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो एशिया के सबसे अमीर परिवारों की संपत्ति 2026 में तेज इजाफा देखने को मिला है।

इसका एक बड़ा कारण एआई से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर, एनर्जी और कच्चे माल की बढ़ती डिमांड है। इसके अलावा हांगकांग में रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी सुधार से भी अमीरों की दौलत बढ़ी है। एशिया के सबसे धनी परिवारों की लिस्ट में पहले पायदान पर भारतीय अरबपति और रिलांयस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी शामिल है।

टॉप 1 पर पहुंचे मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी परिवार इस लिस्ट में नंबर 1 पर पहले पायदान पर हैं। इनकी कुल नेटवर्थ 89.7 अरब डॉलर है। अंबानी की प्रमुख और मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलांयस इंड्स्ट्रीज लगातार अपना विस्तार एनर्जी, टेलीकॉम, रिटेल और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में कर रही है। एआई में रिलांयस के बढ़ते कदम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मुकेश अंबानी ने बीते फरवरी महीने में ही अगले 7 साल में एआई इंफ्रा में 120 अरब डॉलर तक निवेश की योजना का खुलासा किया था।

पहले नंबर पर हैं मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी परिवार इस लिस्ट में पहले पायदान पर है। इनकी कुल नेटवर्थ 89.7 अरब डॉलर है। अंबानी की प्रमुख और मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज, लगातार अपना विस्तार एनर्जी, टेलीकॉम, रिटेल और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में कर रही है। एआई में रिलांयस के बढ़ते कदम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है। मुकेश अंबानी ने बीते फरवरी महीने में अगले 7 साल में एआई इंफ्रा में 120 अरब डॉलर तक निवेश की योजना का खुलासा किया था।

दूसरे नंबर पर सन हंग काई प्रॉपर्टीज को संभालने वाली क्वोक फैमिली है। इसकी कंबाइंड नेटवर्थ 50.2 अरब डॉलर है। इस परिवार की संपत्ति हांगकांग के प्रॉपर्टी मार्केट में जुड़ी है। इसमें सुधार के संकेट दिख रहे हैं। इससे साफ है कि आज भी संपत्ति बनाने में रियल एस्टेट की अहम भूमिका है।

तीसरे नंबर पर टेक सेक्टर से जुड़े सैमसंग के ली परिवार का नाम आता है। इस फैमिली की नेटवर्थ 45.5 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। Samsung दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक है, खासकर सेमीकंडक्टर और स्मार्टफोन के क्षेत्र में इसका दबदबा लंबे समय से काम है।

लिस्ट में टॉप पर आए ये नाम

ब्लूमबर्ग की एशिया के सबसे धनी परिवारों की लिस्ट में चौथे नंबर पर चीरावानोट परिवार का नाम आता है। चारोएन पोकफैंड ग्रूप का संचालन करने वाली इस फैमिली की नेटवर्थ 44.8 अरब डॉलर है। छोटे से बीज बिजनेस से शुरु हुआ कारोबार आज फूड, रिटेल से लेकर टेलीकॉम सेक्टर तक फैल चुका है। ये एक बड़ी ग्लोबल कंपनी बन गई है। यह लाखों रोजगार देती है।

पांचवा सबसे धनी परिवार एल्युमीनियम बिजनेस में जुड़ा झांग परिवार है और इसकी कुल संपत्ति 44.7 अरब डॉलर तक पहुंचा गई है। ये फैमिली चाइना होंगकियाओं ग्रूप को संचालित करती है और इसका नेतृत्व झांग बो करते हैं।

ताइवान थाईलैंड की फैमिली का दबदबा

अमीर परिवारों की लिस्ट में ताइवान की त्साई फैमिली का नाम भी शामिल है। 34.3 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ ये छठे स्थान पर हैं। इंश्योरेंस और बैंकिंग सर्विसेज सेक्टर में परिवार की कैथे फाइनेंशियल और फुबोन फाइनेंशिल लगातार ग्रोथ कर रही है।

सातवें नंबर पर योविद्या फैमिली

सातवें नंबर पर योविद्या फैमिली आती है। इसकी नेटवर्थ 32.9 अरब डॉलर है। ये परिवार Red Bull की ग्लोबल सक्सेस के लिए पहचाना जाता है। जो वैश्विक ब्रांड बन गया है। आठवें पायदान पर बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी इंडोनेशिया की हार्टोनो फैमिली है और इसकी संपत्ति बढ़कर 30.2 अरब डॉलर हो गई है।

लिस्ट में शामिल दो और भारतीय परिवार

29.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ मिस्त्री फैमिली है। शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप इंफ्रा और रियल एस्टेट में बड़ा नाम है। उनकी ठीक बाद 29.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ जिंदल परिवार का नाम आता है। यह ओपी जिंदल ग्रुप का संचालन करती है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -