जालंधरः जिले के नूर महल कस्बे से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां, 30 मई की रात को पैदल जा रही तीन महिलाओं को एक थार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी CCTV सामने आई है। जिसमें देखा रहा है कि एक थार गाड़ी तेज़ रफ़्तार से आ रही थी और उसके ड्राइवर ने तीन महिलाओं को टक्कर देती है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि एक महिला की मौत हो गई।
वह सात महीने की गर्भवती भी थी। टक्कर के बाद थार चालक मौके से भाग गया। जब परिवार वालों को इस हादसे के बारे में पता चला, तो उन्होंने महिलाओं को आनन-फानन में अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया। जहां एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।
मृतक महिला की का सात साल का बच्चा है जो 14 साल बाद हुआ था। उसके पति ने बताया कि वह दिल के मरीज़ हैं और उनकी पत्नी ही उनका एकमात्र सहारा थीं। डॉक्टरों ने उन्हें काम करने से मना कर रखा था और उनकी पत्नी सिलाई-बुनाई करके घर चलाती थीं।
परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार तो किया और ज़मानत भी मिल गई, लेकिन पुलिस उस व्यक्ति के ख़िलाफ़ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। परिवार वालों ने कहा कि आरोपी के ख़िलाफ़ उचित कार्रवाई होनी चाहिए और हमें न्याय मिलना चाहिए ताकि हमारे जख्म भर सकें।
