Himachal Govt

Himachal Govt
Una 58 परिवारों को विधायक विवेक शर्मा ने 4.57 लाख के बांटे आर्थिक...

 58 परिवारों को विधायक विवेक शर्मा ने 4.57 लाख के बांटे आर्थिक चैक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने मंगलवार को कुटलैहड़ कांग्रेस कार्यालय जोगी पंगा में करीब 58 जरूरतमंद परिवारों को कुल 4 लाख 57 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।सहायता राशि अलग-अलग जरूरतों के अनुसार परिवारों को उपलब्ध करवाई गई। इसमें बुजुर्गों की दवाइयों, छात्रों की पढ़ाई, कन्याओं की शादी तथा अन्य जरूरी घरेलू आवश्यकताओं के लिए आर्थिक मदद शामिल रही।

कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उनका निरंतर प्रयास है कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े परिवारों तक सरकार और जनप्रतिनिधि के माध्यम से सहायता पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सामने छोटी-छोटी जरूरतें भी कई बार बड़ी चुनौती बन जाती हैं। ऐसे परिवारों की मदद करना केवल जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि उनका संकल्प भी है।

विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने ऐसे अनेक परिवारों की आर्थिक सहायता की है, जो वास्तव में जरूरतमंद थे।  उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार शर्मा पूर्व अध्यक्ष राम आसरा शर्मा इक्वाल सिंह रमेश बंगा सहित अन्य मौजूद रहे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से जनगणना-2027 में सक्रिय सहयोग की अपील की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू तथा उनकी धर्मपत्नी...

अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर में दूसरे चरण के निर्माण हेतु ₹53 करोड़ की लागत से टेंडर अलॉट

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

सरकार आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम कर रही – Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री...

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से जनगणना-2027 में सक्रिय सहयोग की अपील की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू तथा उनकी धर्मपत्नी और विधायक कमलेश ठाकुर ने जनगणना-2027 के दूसरे चरण में...

अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर में दूसरे चरण के निर्माण हेतु ₹53 करोड़ की लागत से टेंडर अलॉट

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला में अटल मॉल एंड बैंक...

सरकार आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम कर रही – Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में...

हरियाणा रोडवेज द्वारा आगामी एक माह के भीतर यात्रियों की सुविधा के लिए मोबाइल ऐप होगा लॉन्च

चंडीगढ़: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अगले...