Girl in a jacket
HomeHimachalपिपलू रेड़कू सड़क का 40.68 लाख के निर्माण का विधायक भुट्टो ने...

पिपलू रेड़कू सड़क का 40.68 लाख के निर्माण का विधायक भुट्टो ने किया भूमि पूजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
7 वर्षो से उक्त सड़क का चला रहा था डिस्प्यूट, विधायक के प्रयासों से बनी सहमति
ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के पिपलू पँचायत के गांव रेड़कु सड़क जिसका करीव 7 वर्षों से डिस्प्यूट चला हुआ था। अब कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो के  प्रयास से उक्त सड़क का डिस्प्यूट खत्म हुआ और मंगलवार को उक्त सड़क का विधायक ने भूमि पूजन किया। उक्त सड़क की टायरिंग पक्का करने के लिए करीब 40,68 लाख की लागत से नावार्ड के तहत वनने बाली सड़क जो अप्पर थाना से कूट,भयाम्बी हरिजन बस्ती अलसान तक जिसकी लंबाई लगभग डेढ़ किमी है उंसे पक्का करके गांव रेड़कू तक पहुंचाया जाएगा। हालांकि एक किमी की लंबाई वाली सड़क जो मेन सड़क से जाती है उंसे पक्का कर दिया गया है। 
बहीं विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि इस सड़क निर्माण होने पर करीब चार गांवों के दर्जनों परिवारों को सड़क सुविधा उपलब्ध होगी।  भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के कुछ गांवों में जनता की आपसी सहमति न बनने से सड़क एवं लिंक रोड वर्षों से बन्द पड़े थे हमने गांव वासियों को इक्कठा करके समझाया ओर आपसी सहमति करवा कर सड़क व रास्तों के झगड़ों को खत्म करवाया । उन्होंने कहा कि सोल्हसिंगी धार में कई घर गांव ऐसे है जिन्हें अभी तक न तो सड़क और न ही पक्का रास्ता मिला है। हमारा प्रयास है। कि हम उक्त गांवों को सड़क सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रारूप तैयार कर चुके है। और शीघ्र ही उक्त गांवों को सड़क सुविधा मुहैया होगी। 
इस मौके पर लोकनिर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता देवराज ,कनिष्ठ अभियंता महिंद्र सिंह, स्थानीय प्रधान महिंद्र सिंह, चमन लाल फोरमैन, पूर्व प्रधान देवराज शर्मा व अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं स्थानीय जनता मौजूद रहे।
- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -