Girl in a jacket
HomeNationalनाबालिग ने Tuition Teacher पर लगाए Rape के आरोप, डरा-धमकाकर गहने भी...

नाबालिग ने Tuition Teacher पर लगाए Rape के आरोप, डरा-धमकाकर गहने भी ठगे, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बाड़मेरः 17 साल की नाबालिग ने अपने ट्यूशन टीचर पर रेप का मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि टीचर ने रेप के बाद उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद उसे डरा-धमकाकर घर के गहने भी ले लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी ओर, पीड़िता की बड़ी बहन का आरोप है कि दबाव बनाने के लिए परिजनों ने ये मुकदमा दर्ज करवाया है। दरअसल, 23 वर्षीय टीचर ने नाबालिग की बड़ी बहन से लव मैरिज की थी। दोनों ने हाई कोर्ट में प्रोटेक्शन पिटीशन भी लगा रखी है और अब पीड़िता की बहन का कहना है कि यह केस उन पर दबाव बनाने के लिए करवाया जा रहा है।

जानकारी देते एसएचओ ने बताया कि 4 अप्रैल को नाबालिग की मां ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि 3 साल पहले बेटी 9वीं क्लास में पढ़ती थी। वह उसी स्कूल के टीचर के पास घर पर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। 10वीं क्लास में ट्यूशन पढ़ने के दौरान टीचर ने उसको जूस पिलाया। जूस पीने के बाद बेटी बेहोश हो गई। टीचर ने उसके साथ रेप किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दी। टीचर ने 15 लाख रुपए की डिमांड भी की। डरी-सहमी बेटी ने घर के गहने उसको ले जाकर दे दिए। गहने नहीं मिलने पर मां ने पूछा तब बेटी ने पूरा घटनाक्रम बताया।

एसएचओ ने बताया कि टीचर के साथ नाबालिग की बड़ी बहन ने फरवरी-2026 में लव मैरिज की थी। बड़ी बहन टीचर के साथ रहना चाहती है। टीचर पर छोटी बहन से पॉक्सो का मामला दर्ज करवाया है। नाबालिग की बड़ी बहन से पूछताछ की। इसमें सामने आया कि परिजनों ने दबाव बनाने के लिए ये मामला दर्ज करवाया है। जांच में सामने आया है नाबालिग की बड़ी बहन जहां पढ़ती थी, टीचर भी वही पढ़ाता था। बड़ी वाली लड़की ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी। तब उनके बीच प्रेम-प्रसंग हुआ। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले में जांच जारी है। जांच के बाद आरोपी पाने जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -