HomeNationalप्राइवेट पार्ट में Drug छिपाकर ले जा रही थी महिला, 7 साथियों...

प्राइवेट पार्ट में Drug छिपाकर ले जा रही थी महिला, 7 साथियों के साथ गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

त्रिशूरः केरल के त्रिशूर जिले में पुलिस ने हाई-प्रोफाइल ड्रग तस्कर गैंग को गिरफ्तार किया है। ड्रग तस्‍करों के पास से पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए की कीमत रखने वाला 308 ग्राम घातक सिंथेटिक ड्रग बरामद किया गया है। सिटी डिस्ट्रिक्ट एंटी-नारकोटिक स्पेशल एक्शन फोर्स ने सूचना के आधार पर हाई-स्पीड चेकिंग ऑपरेशन चलाया और दो महिलाओं सहित सात हाई-प्रोफाइल ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। महिला ने अपने प्राइवेट पार्ट्स में ड्रग छिपाकर रखा था।

ये ड्रग-विरोधी ऑपरेशन त्रिशूर के वणियमपारा में गाड़ियों की चेकिंग के दौरान शुरू हुआ, जहां अधिकारियों ने पलक्कड़ के एक रिजॉर्ट से त्रिशूर जा रही स्विफ्ट कार को रोका। गाड़ी से गिरफ्तार किए लोगों की पहचान शिफास (26), विद्या (28), जिष्णु (27) और श्रीलक्ष्मी (20) के तौर पर हुई। ये सभी गुरुवायुर-पावरट्टी इलाके के रहने वाले हैं।

तलाशी के दौरान पुलिस को महिलाओं में से एक के प्राइवेट पार्ट में छिपाया दो ग्राम MDMA मिला। इसके बाद जांच करने वालों ने मामले की जांच तेज कर दी। अधिकारियों ने शिफास के घर की तलाशी ली और 18 ग्राम और MDMA बरामद किया. इसके बाद आगे की जांच में पुलिस चावक्कड़ के पंचारामुक्कू में एल्युमीनियम फैब्रिकेशन वर्कशॉप तक पहुंची।

 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -