HomePunjabPathankotPunjab News : युवक को निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने के लगे आरोप,...

Punjab News : युवक को निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने के लगे आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोट : जिले की सुजानपुर विधानसभा के गांव बड़ोई में एक युवक को बंधक बना निर्वस्त्र कर बुरी तरह से मारपीट करने वाला मामला सामने आया है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित युवक और उसकी माता सुषमा देवी ने बताया कि वह एक सप्ताह के बाद युवक प्रभजीत मामा के घर से वापस आया था।  शाम को प्रभजीत रनिंग करने गया, लेकिन  देर तक घर नहीं लौटा।

जिस कारण परिवार ने उसे फोन किया , तो  उसका फोन बंद था। पीड़ित  की माँ  युवकों को साथ लेकर ग्राउंड में गई और वहाँ पर कोई नहीं मिला। जिसके बाद दूसरे साथी को फोन लगाने पर पता चला कि वह  किसी लड़के के  जन्म दिन पर गए है। दूसरे दिन प्रभजीत ने इस घटना की जानकारी अपनी माता को दी। पीड़ित युवक और उसकी माता सुषमा देवी शिकायत दर्ज करवाने के लिय शाहपुर कंडी थाने में पहुंचे।

वहीं इस संबंधी पुलिस अधिकारी धर्म पाल ने बताया कि उन्हें  शिकायत प्राप्त हुई है। प्रभजीत के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की है। युवक ने शिकायत के साथ अपना मेडिकल रिपोर्ट भी दर्ज  कार्रवाई है। इस मामले की जांच एएसआई हरबंस लाल को सौंपी गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -