जालंधर, ENS: अमेरिका में शाहकोट के व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान रणजोत सिंह जोधा पुत्र नछत्तर सिंह निवासी एम्प्लॉई कॉलोनी, शाहकोट के रूप में हुई है। मृतक रणजोत रोजी-रोटी कमाने और बेहतर भविष्य के लिए अमेरिका गया था, जहां उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक के मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली तो इलाके में शोक की लहर छा गई। परिजनों ने बताया कि रणजोत शादीशुदा था और उसके बच्चे हैं। रणजोत की मौत के बाद भारी संख्या में लोग घर में परिवार से दुख सांझा करने पहुंचे।

Jalandhar News: विदेश में नौजवान की मौत, इलाके में छाई शोक की लहर
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -