HomeNationalजूतो के शोरूम में लगी भीषण आग, एक किमी. दूर से दिख...

जूतो के शोरूम में लगी भीषण आग, एक किमी. दूर से दिख रही लपटें और धुआं, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गाजियाबादः घंटाघर इलाके में स्थित एक प्रसिद्ध जूते के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग शोरूम के तीसरे तल पर बने गोदाम में लगी, जहां जूतों का भारी स्टॉक रखा हुआ था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान तेजी से शुरू कर दिया। धुएं का गुबार आसमान तक उठता दिखाई दे रहा है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग की लपटों ने आसपास खौफ का माहौल पैदा कर दिया है। दमकल कर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं।

आग के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। हादसे में शोरूम में रखे लाखों रुपए के जूते जलकर राख हो गए। गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र में घंटाघर स्थित इस जूतों के शोरूम में इससे पहले भी दो बार आग लग चुकी है। खास बात यह है कि दोनों बार की तरह इस बार भी आग शोरूम की ऊपरी मंजिल पर ही लगी। आग लगते ही लपटें तेजी से ऊपरी मंजिल में फैल गईं और शोरूम की बाहर की कांच की खिड़कियों से भी आग की लपटें निकलने लगीं।

घटना के समय ऊपरी मंजिल पर मौजूद कर्मचारियों ने समय रहते नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) राहुल पाल ने बताया- आग बुझाने के लिए अलग-अलग फायर स्टेशनों से 10 दमकल गाड़ियां मौके पर बुलाई गई हैं। करीब आधे धंटे की मशक्कत के बाद अब आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। इसी शोरूम में पहले भी आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आग किन परिस्थितियों में लगी है। घटना के समय गाजियाबाद में बारिश भी हो रही थी। माना जा रहा है कि बारिश के कारण आग तेजी से नहीं फैल सकी, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में मदद मिली।

 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -