HomeBusinessलगातार 5वें दिन शेयर बाजार में आया उछाल

लगातार 5वें दिन शेयर बाजार में आया उछाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में आज, 7 जुलाई, मंगलवार को भी तेजी का सिलसिला जारी है। अमेरिकी बाजार से मिले मजबूत संकेतों और विदेशी निवेशकों (FIIs) की दोबारा वापसी से निवेशकों का सेंटिमेंट सुधरा है। बीएसई सेंसेक्स 176 अंक ऊपर पहली बार 78400 के स्तर को पार कर गया है। इसी तरह से एनएसई का निफ्टी भी करीब 49 अंकों की तेजी के साथ 24479 के स्तर पर पहुंच गया और अब यह धीरे-धीरे 24500 के ऐतिहासिक मनोवैज्ञानिक स्तर की ओर बढ़ रहा है। भारतीय शेयर बाजार में पिछले दिनों से जारी रिकॉर्डतोड़ तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति में 9 लाख करोड़ रुपये (9.32 लाख करोड़) से अधिक का इजाफा हुआ है। इससे बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी बढ़कर 436.50 लाख करोड़ के स्तर पर आ गया है। इन बीते 4 दिनों में सेंसेक्स में करीब 1500 अंकों और निफ्टी में लगभग 450 अंकों का उछाल आया है। मंगलवार को एशियाई बाजारों में भारी गिरावट देखी जा रही है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में सबसे बड़ी 5% तक की गिरावट देखी जा रही है। टेक और सेमीकंडक्डर शेयरों में भारी बिकवाली के दबाव में जापान का निक्केई 225 भी करीब 0.57% की गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 भी आज 0.25% लुढ़ककर कारोबार कर रहा है। हालांकि, इस बीच टॉपिक्स ने 0.27% की बढ़त हासिल की है।

अमेरिकी शेयर बाजार कल रात यानी कि सोमवार 6 जुलाई को शानदार बढ़त के साथ बंद हुए थे। हालांकि, आज मंगलवार को बेंचमार्क से जुड़े US स्टॉक फ्यूचर्स में गिरावट देखी जा रही है। नैस्डैक-100 फ्यूचर्स में 0.40% की गिरावट है, S&P 500 फ्यूचर्स लगभग सपाट स्तर पर कारोबार कर रहे हैं, डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज इंडेक्स से जुड़े फ्यूचर्स ने 0.1% से भी कम की बढ़त हासिल की है। सोमवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी कंपनियों के शेयरों की ताबड़तोड़ खरीदारी से डाऊ जोन्स 0.30% चढ़कर 53056.74 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.72% की बढ़त के साथ 7537.48 पर बंद होने में कामयाब रहा। नैस्डैक 100 इंडेक्स की भी क्लोजिंग 1.26% की बढ़त के साथ 29,697.87 पर हुई।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में लगातार दो दिनों तक गिरावट के बाद आज मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में फिर से इजाफा हुआ है। ब्रेंट क्रूड आज 0.39% की तेजी के साथ 72.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, अमेरिकी बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 0.26% की बढ़त के साथ 68.84 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ओमान के लिमा के पास एक तेल टैंकर पर मिसाइल से हमला हुआ है, जिससे उसमें आग लग गई है। इसके चलते एक बार फिर से होर्मुज के रास्ते सप्लाई को लेकर चिंताएं बढ़ती नजर आ रही हैं।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -