AdvertisementPunjab Government
Nationalक्रिसमस पर Magneto Mall और Blinkit गोदाम में जमकर की तोड़फोड़, देखें...

क्रिसमस पर Magneto Mall और Blinkit गोदाम में जमकर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रायपुरः कांकेर जिले के आमाबेड़ा में हुई हिंसा और कथित धर्म परिवर्तन के विरोध में कई सामाजिक संगठनों ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। प्रदेशभर में बंद का असर दिखा। रायपुर, दुर्ग और जगदलपुर में स्कूल, दुकानें और कई कॉमर्शियल प्रतिष्ठान सुबह से बंद हैं। वहीं एमसीबी जिले में बंद बेअसर रहा। हालांकि राजधानी रायपुर, दुर्ग और जगदलपुर समेत कई शहरों में सुबह से ही दुकानें, बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। बंद के दौरान राजधानी रायपुर में स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ असामाजिक तत्वों ने तेलीबांधा स्थित मैग्नेटो मॉल और कटोरा तालाब स्थित ब्लिंकिट गोदाम में जमकर उत्पात मचाया।

प्रदर्शनकारियों ने मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस को लेकर की गई सजावट को तोड़ दिया और मॉल के अंदर भी तोड़फोड़ की गई। वहीं, ब्लिंकिट सेवा चालू रखने के विरोध में गोदाम में मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने की भी जानकारी सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ ट्रांसपोर्ट चैंबर ने भी बंद को समर्थन दिया है। राजधानी में कई व्यापारी सुबह से प्रमुख सड़कों पर उतरकर दुकानों को बंद कराते नजर आए। इस दौरान उनके साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

बंद के कारण प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दुकानें, सब्जी मंडियां, ट्रांसपोर्ट सेवाएं और व्यापारिक गतिविधियां ठप रहीं। रायपुर के साथ-साथ दुर्ग, भिलाई, जगदलपुर समेत कई जिलों में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

आमाबेड़ा के उसेली गांव की धर्मांतरित महिला राम बाई तारम का घर तोड़ दिया है। राम बाई तारम का कहना है कि हिंदू धर्म में वापस आने को तैयार नहीं है, इसी बात को लेकर गांव वालों ने तोड़फोड़ की। 5-6 साल से ईसाई धर्म को मान रहे हैं। बीमारी के इलाज के लिए हिंदू धर्म छोड़े हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र...

पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पैदल जा रहा युवक पानी...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक ऑटो और गाड़ी...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार यहां 221...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर...