नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सात चरणों में हुए मतदान की मतगणना आज सुबह 8 बजे से देशभर में विभिन्न मतगणना केन्द्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है, जोकि अंतिम वोट गिने जाने तक निरंतर जारी रहेगी। मतगणना के साथ ही विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक कवायद पूरी होगी। करीब 80 दिन तक चले लोकतंत्र के इस महोत्सव में सब की निगाहें कल की मतगणना पर टिकी है, जो यह तय करेगा की भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सत्ता की हैट्रिक लगाता है या फिर विपक्षी इंडिया गठबंधन सत्ता परिवर्तन के अपने प्रयास में सफल होता है।
- 543 सीटों में से 541 के रूझान आने शुरू हो गए है, जिसमें INDIA गठबंधन 261 और NDA 234 सीटों पर आगे चल रही।
- उत्तर प्रदेश में शुरूआती रूझानों में उतर प्रदेश में बड़ा उल्टफेर
- शुरूआती रूझानों में वायनाड से राहुल गांधी आगे
- सपा नेता अखिलेश यादव आगे।
- शुरूआती रूझानों में स्मृति ईरानी, अरुण कोविल सहित कई नेता पिछड़े
- 80 सीटों में से INDIA गठबंधन 45 और NDA में 35 सीटों से आगे चल रही है।
हरियाणा में बड़ा उल्टफेर
- हरियाणा की करनाल सीट के रुझानों में बीजेपी उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर पीछे
- शुरूआती रूझानों में कांग्रेस के राज बब्बर आगे
हिमाचल के शुरूआती रूझान
- गगरेट विधानसभा उप चुनाव राकेश कालिया कांग्रेस 1304 मतों से आगे तीन राउंड के बाद
- लोकसभा की 4 सीटों पर भाजपा आगे
- हमीरपुर से अनुराग ठाकुर 44490
- कांगडा से राजीव भारद्वाज 62829
- मंडी से कंगना रनौत 16100
- शिमला से सुरेश कश्यप 24248
धर्मशाला उपचुनाव चुनाव
- दूसरा राउंड
- देवेंद्र जग्गी कांग्रेस 3810
- सुधीर शर्मा भाजपा 3492
- राकेश चौधरी निर्दलीय 131
- कांग्रेस के देवेंद्र जगी दूसरे राउंड के बाद 318 मत से आगे

