Girl in a jacket
HomeChandigarhSinger Diljit Dosanjh के Live Concert में लगे Khalistan नारे, देखें वीडियो

Singer Diljit Dosanjh के Live Concert में लगे Khalistan नारे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब व बॉलीवुड सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने औरा-2026 का आगाज कनाडा के वैंकूवर सिटी से किया। दिलजीत दोसांझ के वैंकूवर में हुए लाइव कॉन्सर्ट में खालिस्तान समर्थक पहुंचे और उन्होंने खालिस्तानी झंडे दिखाकर नारेबाजी की। सिक्योरिटी ने उन्हें रोका तो खालिस्तान समर्थक उनके साथ भी बहस करने लगे। वीडियो की शुरुआत में दिलजीत दोसांझ के वैंकूवर शो है। दिलजीत दोसांझ अपनी टीम के साथ स्टेज पर परफार्म कर रहे हैं। गाना चल रहा है और दर्शक भी उनके साथ पूरी तरह से जुड़े नजर आ रहे हैं। दिलजीत दोसांझ मंच पर गाना गा रहे थे और उनके साथ टीम डांस कर रही थी।

पब्लिक में कुछ लोगों ने खालिस्तान के झंडे निकाले और खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। वो जोर जोर से चिल्लाने लगे। लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की लेकिन वो नहीं रूके। खालिस्तान समर्थकों ने फिर एक पोस्टर जारी कर दिलजीत दोसांझ को BJP-RSS का एजेंट बताया। उनका आरोप है कि दिलजीत विदेशों में रहने वाले सिखों के साथ भाजपा-आरएसएस की सेटिंग करवा रहे हैं। खालिस्तान समर्थकों का कहना है कि वो आगामी कार्यक्रमों भी दिलजीत दोसांझ को खालिस्तान के झंडे दिखाएंगे और नारेबाजी करेंगे।

जानकारी के अनुसार वैंकूवर में नारेबाजी करने वालों में पवनदीप सिंह बस्सी व मनदीप सिंह रवि नारेबाजी करने वालों की अगुवाई कर रहे थे जो कि आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के सिख फॉर जस्टिस से जुड़े हैं। बैंकूवर में दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट 23 अप्रैल को था। उसके काॅन्सर्ट के दौरान खालिस्तान समर्थकों ने खालिस्तान जिंदाबाद के अलावा भारत विरोधी नारेबाजी की और बाद में एक वीडियो बनाकर जारी की। जिसमें दिलजीत दोसांझ पर तीखे हमले किए गए। खालिस्तानियों ने दिलजीत दोसांझ को दोषी बताया है और कहा है कि वह पीएम मोदी के लिए देश-विदेश में आरएसएस-बीजेपी का बेस सेटअप कर रहे हैं।

खालिस्तान समर्थकों ने धमकी देकर कहा कि वो दिलजीत के बाकी शो में भी जाकर ऐसे ही हंगामा करेंगे। खालिस्तान समर्थकों ने कहा कि वैंकूवर में शुरू विरोध बाकी के कार्यक्रमों में भी जारी रखा जाएगा। खालिस्तान समर्थकों का कहना है कि कैलगरी, एडमोंटन, विनीपेग, टोरंटो, इलिनोइस, फ्लोरिडा, टेक्सास, न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया. में भी विरोध किया जाएगा। वीडियो में दिलजीत दोसांझ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन के साथ दिखाकर उन्हें “भारत सरकार का समर्थक” बताया गया है। खालिस्तानिय समर्थक मोदी को सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं। इसलिए वो दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रमों का विरोध कर रहे हैं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -