जालंधर : आज से मां दुर्गा की पूजा-उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्रि आरंभ हो गए हैं। मातारानी का ये महाउत्सव 15 अक्तूबर, रविवार से आरंभ होगा और 23 अक्तूबर को समाप्त होगा। नवरात्रि के ये पावन दिन शुभ कार्यों के लिए बेहद ही उत्तम माने जाते हैं। इन दिनों कई शुभ कार्य किए जाते हैं। प्रतिपदा तिथि 14 अक्तूबर शनिवार की रात 11:26 मिनट से प्रारंभ होकर 15 अक्तूबर को देर रात 12:33 मिनट पर समाप्त हो रही है।
शक्ति की भक्ति का पर्व शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो गए है। मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को समर्पित है। हर दिन माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। माता की पहली शक्ति मां शैलपुत्री की पूजा होगी। 9 दिन की अखंड ज्योत प्रजवल्ति की जाएगी। इसके बाद अगले नौ दिन तक मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना होगी। श्रद्धालु व्रत रखेंगे। श्री देवी तलाब में सुबह से ही श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
