Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarपंजाबः दिन दहाड़े Gun Point पर मेडिकल स्टोर से नगदी लेकर लुटेरे...

पंजाबः दिन दहाड़े Gun Point पर मेडिकल स्टोर से नगदी लेकर लुटेरे फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुर: जिले में दिन दहाड़े पिस्तौल के बल पर लुटेरों ने मेडिकल स्टोर को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव सेखा में दोपहर करीब 12 बजे बाइक सवार 2 लुटेरे मेडिकल स्टोर के मालिक से 5 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मेडिकल स्टोर मालिक अलवान मसीह ने बताया कि रोजाना की तरह वह अपने मेडिकल स्टोर पर बैठा था। इस दौरान दोपहर करीब 12 बजे बाइक पर सवार 2 युवक आए।

दोनों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। इस दौरान एक युवक बाइक पर बैठा हुआ था और दूसरा उनकी दुकान के अंदर आ गया। उक्त युवक ने पिस्तौल दिखाकर नगदी निकालने के लिए कहने लगा। जिसके बाद पिस्तौल के बल पर उक्त लुटेरा तिजौरी से 5 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही दोरांगला पुलिस के थानाध्यक्ष जतिन्द्र पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रहीहै। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर फुटेज को कब्जे में लेकर फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -