जालंधर, ENS: महानगर में लूट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। अभी 2 दिन पहले हुई गुलाबदेवी रोड़ पर वारदात का मामला सुलझा नहीं था कि आज एक और लूट की वारदात सामने आई है। जहां दातर के बल पर 3 लुटेरों ने एक्टिवा सवार युवक को लूट लिया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक लुटेरा राजू जूस वाले युवक को दातर दिखाता और दूसरा उसकी जेब से मोबाइल निकाल लेता है। इस दौरान लुटेरों ने पीड़ित से फोन का पहले पासवर्ड खुलवाया।
जिसके बाद वह पीड़ित से नगदी, मोबाइल और एक्टिवा की चाबी छीनकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि लुटेरे गुलाब देवी रोड़ पर एक मोड़ पर एक्टिवा सवार युवक को रोक लेते है। जिसके बाद दातर के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते है। घटना के दौरान लुटेरे एफ जेड बाइक पर सवार होकर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। ऐसे मे लगातार बढ़ रही लूट की वारदातों से लोगों के मन में दहशत का माहौल बना हुआ है।
