जालंधर, ENS: थाना बस्ती बावा खेल के इलाके कटहरा मोहल्ला में गोली चलाकर दहशत मचाने वालों में से आरोपी को एंटी नारकोटिक सेल ने काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्वाइंट 32 बोर की पिस्तौल और तीन रौंद बरामद किए है। आरोपी की पहचान परमजीत सिंह उर्फ प्रिंस बाबा निवासी धोवी मोहल्ला के रूप में हुई है।
डीसीपी हरविंदर सिंह ने बताया कि एसीपी परमजीत सिंह की निगरानी में इंस्पेक्टर अशोक शर्मा और थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी राजेश ठाकुर ने संयुक्त टीम बनाकर दविंदर निवासी मखदूमपुरा की दर्ज शिकायत पर कारवाई कर उस पर पुरानी रंजिश के चलते विशाल, आकाश, गोपी और परमजीत सिंह उर्फ प्रिंस बाबा ने गोली चलाई थी।
जिसके चलते पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से प्रिंस बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है ताकि अवैध पिस्तौल और उसके फरार साथियों के बारे में पता चल सके। फ़रार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस जाँच में सामने आया कि प्रिंस बाबा के खिलाफ अलग-अलग थानों में 14 मुक़दमे दर्ज हैं और वह कुछ समय पहले अमृतसर जेल से ज़मानत पर बाहर आया था।
