HomePunjabAmritsarजालंधर : बीच सड़क बीयर पीने लगा पुलिसकर्मी, रोका तो दिखाया वर्दी...

जालंधर : बीच सड़क बीयर पीने लगा पुलिसकर्मी, रोका तो दिखाया वर्दी का रौब, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, वरुण/हर्ष :शहर के लम्मा पिंड चौक के पास स्थित एक होटल के बाहर रविवार देर रात को उस समय हंगामा हो गया, जब एक पुलिसकर्मी बीच सड़क बीयर पीने लगा। वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मी को बीयर पीने से रोका तो वह अपनी वर्दी को रौब झाड़ता नजर आया। इतना ही नहीं, वह लोगों के रोकने के बावजूद बीयर पीता रहा। इतना ही नहीं, वह लोगों के रोकने के बावजूद बीयर पीता रहा, जिसकी लोगों ने वीडियो भी बना लिया।

सूत्रों के मुताबिक, रविवार रात को होटल में एक शादी की पार्टी चल रही थी। इसमें एक कद्दावर भाजपा नेता भी पहुंचे थे। उनके साथ गनमैन भी था। वही गनमैन होटल से बाहर आकर सड़क पर ही बीयर पीने लगा। वहां मौजूद लोगों ने उसे कहा कि वह होटल के अंदर चला जाए। इस पर पुलिसकर्मी उल्टा उन्हीं लोगों पर वर्दी का रौब झाड़ने लगा। इसी दौरान किसी ने उससे पूछा कि आप वर्दी में बीयर पी रहे हो।

आपकी ड्यूटी कहां पर है। इस पर पुलिस कर्मी ने जवाब दिया कि उसकी ड्यूटी ही शादी में है तो वह तो बीयर ही पिएगा। इतना कहकर वह फिर से बीयर पीने लगा। देखते ही देखते वहां काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और हंगामा होने लगा। लोगों का बढ़ता विरोध देख उक्त पुलिसकर्मी तुरंत वहां से भाग गया।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -