जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों में आए दिन बढ़ौतरी देखने को मिली रही है। ताजा मामला शिवपुरी से फिल्मी स्टाइल में फोन स्नेचिंग का सामने आया है, जहां फोन पर बात करते हुए पैदल जा रहे व्यक्ति का सरेआम फोन छीनकर स्नेचर फरार हो गए। बेखौफ स्नेचरों को कई लोगों ने काबू करने की कोशिश की, लेकिन बिना डर के सभी लोगों को चकमा देकर घटना स्थल से फरार हो गए।
घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि फिल्मी स्टाइल में बाइक सवार व्यक्ति से फोन छीनकर फरार हो गए। हालांकि घटना स्थल पर शोर मचाने पर लोगों द्वारा बाइक स्नेचरों को काबू करने के लिए घेराव किया गया, लेकिन वह सभी को चकमा देकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं आरोपियों के चेहरे फुटेज में साफ दिखाई दे रहे है। बताया जा रहा है कि पीड़ित द्वारा पुलिस को शिकायत दे दी गई है।

