JalandharJalandhar News: गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी द्वारा बीड़ी पीने पर हंगामा, बैग...

Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी द्वारा बीड़ी पीने पर हंगामा, बैग की तलाशी में नशीला सामान बरामद, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर के गुरुद्वारा साहिब में सेवा कर रहे एक ग्रंथी द्वारा गुरुद्वारा परिसर में बीड़ी पीने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रंथी को गुरुद्वारा परिसर में फर्श पर बैठाकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य उससे पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार ग्रंथी की पहचान किरपाल सिंह निवासी राजपुरा पटियाला के रूप में हुई है। वीडियो में पूछताछ के दौरान उसने गुरुद्वारा परिसर में बीड़ी पीने की बात स्वीकार की। समिति के सदस्यों ने उसके बैग और मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू और कैनफोर्स कैप्सूल मिले।

वीडियो में किरपाल सिंह ने बताया कि वह 6 अगस्त 2026 को जालंधर के अशोक नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में सेवा के लिए आया था। उसने बताया कि उसके पास पेन ड्राइव थीं। कुछ पेन ड्राइव में गुरबाणी और गाने थे, जबकि कुछ में आपत्तिजनक वीडियो मौजूद थे। पूछताछ के दौरान उसने यह भी कहा कि समिति ने उसके ककार उतार दिए। पूछताछ के बाद उससे कागज पर अपनी गलती लिखवाई गई। साथ ही उससे यह भी लिखवाया गया कि वह भविष्य में किसी भी गुरुद्वारा साहिब में सेवा या ड्यूटी नहीं करेगा। वीडियो में उससे पूछा गया कि क्या उससे यह बयान किसी दबाव में दिलवाया जा रहा है।

इस पर उसने स्पष्ट कहा कि उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं डाला गया और उसने अपनी मर्जी से यह बात लिखी है, जिसके बाद किरपाल सिंह ने बताया कि उसका मोबाइल फोन, पावर बैंक और अन्य सामान उसे वापस कर दिया गया है तथा उसके पिता से भी फोन पर बात करवाई गई। उसने गुरु साहिब और संगत के सामने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि वह भविष्य में ऐसी गलती नहीं करेगा। उसने यह भी कहा कि वह अपना सामान लेकर सही-सलामत वहां से जा रहा है और यदि आगे उसके साथ कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी स्वयं उसकी होगी। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने संगत और गुरुद्वारा प्रबंधकों से अपील की कि यदि किरपाल सिंह भविष्य में किसी गुरुद्वारा साहिब में सेवा के लिए पहुंचे तो उसे ड्यूटी पर न रखा जाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हिमाचल के हक पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

#BBMB पर हिमाचल प्रदेश को बड़ी राहत : कुमार...

Punjab News: दोगुना मुनाफे का लालच देकर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल से 70 लाख की ठगी, FIR दर्ज

मोहालीः शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा...

Punjab News: पनग्रेन के मैनेजर और इंस्पेक्टर गिरफ्तार

पटियालाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पनग्रेन के मैनेजर मनप्रीत...

15 जनवरी तक पूरा होगा न्यू हरोली विकास पथ : मुकेश अग्निहोत्री

न्यू हरोली में लगभग 100 करोड़ रुपये की विकास...

ऊना में दम तोड़ रही सिंचाई व्यवस्था

भाजपा मंडल अध्यक्षों ने कांग्रेस सरकार को घेरा ऊना।...

हिमाचल के हक पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

#BBMB पर हिमाचल प्रदेश को बड़ी राहत : कुमार सुमीत शर्मा ऊना। आज यहां मीडिया से अनोपचारिक बातचीत में...

Punjab News: दोगुना मुनाफे का लालच देकर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल से 70 लाख की ठगी, FIR दर्ज

मोहालीः शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों द्वारा 70 लाख की ठगी करने का...

Punjab News: पनग्रेन के मैनेजर और इंस्पेक्टर गिरफ्तार

पटियालाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पनग्रेन के मैनेजर मनप्रीत सिंह और बरनाला मंडी के इंस्पेक्टर/प्रभारी दविंदर कौर को 50...

15 जनवरी तक पूरा होगा न्यू हरोली विकास पथ : मुकेश अग्निहोत्री

न्यू हरोली में लगभग 100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं ऊना। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रामपुर...