जालंधर, ENS: नकोदर रोड पर गांव सिंघा के पेट्रोल पंप के सामने कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि बाइक सवार नौजवान का दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नौजवान को लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।
View this post on Instagram
मामले की जानकारी देते हुए गांव सिंघा के पंचायत सदस्य जिंदा ने बताया कि ये दोनों बाइक सवार उनके गांव के है। गाड़ी के पीछे से बाइक सवारों की टक्कर हुई है। घटना के दौरान कार सवार मौके से फरार हो गया। दोनों नौजवान गांव सिंघा से मोटरसाइकिल पर सवार होकर लांबड़ा की ओर जा रहे थे, अचानक आगे जा रही आर्टिका कार से पीछे से टकरा गए, जिस दौरान भयानक सड़क हादसा हो गया। इस घटना में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान विकास के रूप में हुई है और दूसरे गंभीर नौजवान की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। दोनों नौजवानों की आयु 19 और 15 साल है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। घटना में अभिषेक गंभीर रूप से घायल है, जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंचकर सड़क सुरक्षा पुलिस बल द्वारा बाधित रास्ते को खुलवाया गया और स्थानीय पुलिस लांबड़ा द्वारा दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया गया है।

