जालंधर, ENS: बस स्टैंड के पास शनिवार देर रात ढाई बजे हुए सड़क हादसे में मारे गए स्पीड रिकॉर्ड के बेटे विदित और पप्पी स्वीट्स शॉप के बेटे आरव की मौत हो गई थी। बीते दिन आरव का अतिंम संस्कार कर दिया गया। वहीं दिवित का मंगलवार को मॉडल टाउन शमशानघाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। हादसे के बाद से बीते दिन भारी संख्या में गायक दिनेश औलख के घर दुख सांझा करने पहुंचे। इस दौरान बीनू ढिल्लों, शहनाज, गिप्पी ग्रेवाल, अमृत मान, गगन कोकरी, सरगुन मेहता, मंगी माहल सहित कई गायकों ने परिवार के साथ दुख सांझा किया।
वहीं मशहूर रैपर यो-यो- हनी सिंह, जैजी बी सहित कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी करके परिवार के साथ दुख सांझा किया। मीडिया से बात करते हुए गायक गगन कोकरी ने कहा कि यह दुखद घटना है। उन्होंने कहाकि 18 वर्षीय नौजवान की मौत होना बड़ी त्रासदी है। ट्राली के साथ टक्कर होने से यह हादसा हुआ। उन्होंने कहाकि काफी चीजे सिस्टम को लेकर दिमाग में आती है। गायक ने कहाकि उनके काफी प्रोग्राम भाई ने खुद मिलकर निभाए। ऐसे में दुख की घड़ी में भगवान परिवार के दुख सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवगंत आत्मा को चरणों में स्थान दें।
बता दें कि इस हादसे की जांच में सामने आया है कि विदित के पास मौजूद i Phone ने सबसे पहले एक्सीडेंट की सूचना घर पर भेजी थी। दरअसल, i Phone के क्रैश डिटेक्शन फीचर को आन कर रखा था। इमरजेंसी अलर्ट के लिए अपनी मां का नंबर फीड किया था। रात को जैसे ही विदित का एक्सीडेंट हुआ तो सबसे पहला अलर्ट उसकी मां के मोबाइल पर गया। मां ही रात को सबसे पहले जगी और परिवार को बताया। अलर्ट के अनुसार विदित के मोबाइल पर फोन किया लेकिन लगा नहीं। इसके बाद दोस्त को फोन करने पर पता चला कि एक्सीडेंट हुआ है और विदित को सिविल अस्पताल लेकर जा रहे हैं।
गौर हो कि इस हादसे में बड़ी लापरवाही यह सामने आई है कि नगर निगम की जो ट्राली खालसा कॉलेज फ्लाइओवर पर खड़ी थी उसके पीछे रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे जिससे वो दूर से दिखाई नहीं दे सकी। इसके अलावा नगर निगम के कर्मचारियों ने काम चालू होने के लिए न वेरिकेडिंग करवाई थी, न लाल झंडी लगाई थी और न ही कोई साइन बोर्ड लगाया था।
