जालंधर, ENS: बस स्टैंड के पास शनिवार देर रात ढाई बजे हुए सड़क हादसे में मारे गए स्पीड रिकॉर्ड के बेटे विदित और पप्पी स्वीट्स शॉप के बेटे आरव की मौत हो गई थी। बीते दिन आरव का अतिंम संस्कार कर दिया गया। वहीं विदित का मंगलवार को मॉडल टाउन शमशानघाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। हादसे के बाद मशहूर रैपर यो-यो- हनी सिंह, जैजी बी सहित कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए दुख सांझा किया। वहीं गिप्पी ग्रेवाल, शहनाज सहित कई कलाकार घर पर दुख सांझा करने पहुंचे। इस हादसे की जांच में सामने आया है कि विदित के पास मौजूद i Phone ने सबसे पहले एक्सीडेंट की सूचना घर पर भेजी थी। दरअसल, i Phone के क्रैश डिटेक्शन फीचर को आन कर रखा था। इमरजेंसी अलर्ट के लिए अपनी मां का नंबर फीड किया था।

रात को जैसे ही विदित का एक्सीडेंट हुआ तो सबसे पहला अलर्ट उसकी मां के मोबाइल पर गया। मां ही रात को सबसे पहले जगी और परिवार को बताया। अलर्ट के अनुसार विदित के मोबाइल पर फोन किया लेकिन लगा नहीं। इसके बाद दोस्त को फोन करने पर पता चला कि एक्सीडेंट हुआ है और विदित को सिविल अस्पताल लेकर जा रहे हैं।
बता दें कि इस हादसे में बड़ी लापरवाही यह सामने आई है कि नगर निगम की जो ट्राली खालसा कॉलेज फ्लाइओवर पर खड़ी थी उसके पीछे रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे जिससे वो दूर से दिखाई नहीं दे सकी। इसके अलावा नगर निगम के कर्मचारियों ने काम चालू होने के लिए न वेरिकेडिंग करवाई थी, न लाल झंडी लगाई थी और न ही कोई साइन बोर्ड लगाया था। कार में 5 युवक सवार थे जिनमें हनी सिंह का भतीजा दिवित, पप्पी स्वीट्स के मालिक का बेटा आरव तलवाड़, राघव पुंछी, काव्या और आप पार्षद दीपक शारदा का बेटा पुष्कर शारदा थे।
