जालंधर, ENS: भगवान वाल्मीकि चौक के पास Shoes की दुकान पर बीते दिन दुकानदार द्वारा दपंति के साथ हाथापाई का मामला सामने आया था। हालांकि इस मामले में दुकानदार पर थाना 4 की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन उसके बाद देर रात सिख जत्थेबंदियों द्वारा थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। वहीं अब इस मामले की वीडियो सामने आई है।
जिसमें देखा जा सकता है कि दुकानदार दिलप्रीत द्वारा महिला को गालियां निकाली जा रही है और उसकी बाजू पकड़कर उसके साथ हाथापाई की जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर अन्य व्यक्ति वहां पर आ जाते है और दुकानदार दिलप्रीत को पीछे करना शुरू कर देते है। हालांकि इस मामले को लेकर व्यक्ति द्वारा आरोप लगाए गए हैकि महिला द्वारा उसकी दस्तार पर हाथ डाला गया है। लेकिन बेहरमी से महिला की सरेआम सड़क पर मारपीट करने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है।
बता दें कि इस मामले को लेकर काला सिंघा रोड़ की रहने वाली महताब और सरदार अहमद ने आरोप लगाए थे कि वह दुकान पर जूते का साइज बदलवाने के लिए गए थे। जहां दुकानदार द्वारा दंपति के साथ गलत शब्दावली का प्रयोग किया गया। जिसके बाद दोनों के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने दिलप्रीत सिंह पुत्र रघूवीर सिंह के खिलाफ बीएनएस 115 (2), 74, 75, 79 और 3 (5) के तहत केस दर्ज किया है। वहीं देर रात थाना 4 के बाहर दिलप्रीत के परिजनों और अन्य दुकानदारों द्वारा प्रदर्शन किया गया। उनका कहना है कि पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
