Girl in a jacket
HomePunjab News: रास्ता पूछने के बहाने महिला से बालियां छीनकर स्नेचर फरार,...

Punjab News: रास्ता पूछने के बहाने महिला से बालियां छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में आए दिन लूटपाट और स्नेचिंग के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला कासाबाद के अधीन आते गांव कुतबेवाल से सामने आया है। जहां मेन रोड़ से बुजुर्ग महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 बाइक सवार स्नेचरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला से बालियां से बाइक सवार स्नेचर बालियां छीनकर फरार हो गए।

मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित मंजीत कौर की बहू कमलजीत कौर ने बताया कि उसकी मां के पास बाइक सवार 2 युवक रुके। इस दौरान एक युवक मां के पास आया और रास्ता पूछने के बहाने मां के कानों से बालियां छीनकर फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना परिवार द्वारा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

CCTV Video Viral:

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -