पंजाब,(मोगा): कस्बा अजीतवाल में महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान हरपाल कौर(55) के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार मृतका किराए के मकान में रहती थी। मृतक के बेटे संदीप सिंह ने बताया कि उनकी मां पिछले 6 सालों से अजीत वाल गांव में अकेली रहती थी। थाना अजीत वाल के एएसआई सुरजीत सिंह ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि हरपाल कौर (55) की मौत की हुई है।
जिसके बाद वह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मोगा के सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। जानकारी मुताबिक हरपाल कौर अजीत वाल में किराए के मकान में अकेली रहती थी और उसके मनी नाम के व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे।
जानकारी के अनुसार देर रात मनी इसको मिलने आया था। किसी बात को लेकर उनका झगड़ा हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है कि महिला की मौत किस वजह से हुई है। परिजनों के बयान पर मनी पर के ऊपर मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
