AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: घर में महिला को बंधक बना 5 लाख नगदी और...

Jalandhar News: घर में महिला को बंधक बना 5 लाख नगदी और 22 तोले सोना लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: जालंधर-पठानकोट रोड स्थित गांव राउवाली में देर रात लुटेरों द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल, देर रात आधा दर्जन से ज्यादा लुटेरे एक घर में घुस गए और घर में मौजूद महिला को बंधक बना लिया। जिसके बाद लुटेरे घर से 5 लाख की नगदी और करीब 22 तोले सोना लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस वारदात के करीब एक घंटे पहले लुटेरों ने एक अन्य कोठी में घुसने की कोशिश की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

हालांकि वहां पर प्रवासियों द्वारा शोर मचा दिया गया, जिससे लुटेरे वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे। इलाका निवासियों द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दे दी गईं थी। जिसके बावजूद कुछ देर बाद लुटेरों ने दूसरे घर को निशाना बना लिया।

घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हाथों में लाठियां लेकर लुटेरे घर में घुसने की कोशिश करते है। जिसके बाद वह दीवार फांदने की कोशिश करते है और शोर मचाने पर वहां से फरार हो जाते है।

अन्य वीडियो में लुटेरों द्वारा वारदात को अंजाम देने के बाद घर की अलमारी का सामान बिखड़ा पड़ा दिखाई दे रहा है। सूचना मिलने के बाद थाना मकसूदा पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। पहली कोठी में घुसने की कोशिश और दूसरी कोठी में हुई लूट के बीच संबंध की भी जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल 18 अक्टूबर 2026

ग्रहों की स्थिति- मंगल और गुरु कर्क राशि में,...

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र...

आज का राशिफल 18 अक्टूबर 2026

ग्रहों की स्थिति- मंगल और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि...

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पैदल जा रहा युवक पानी...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक ऑटो और गाड़ी...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार यहां 221...