JalandharJalandhar News: सोढल मेले में बिना गेट के लगे झूले बने लोगों...

Jalandhar News: सोढल मेले में बिना गेट के लगे झूले बने लोगों की जान का खतरा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: सोढल मेले को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां कर ली गई है। वहीं मेले को लेकर मैदानों में झूले भी लग गए है। बीते दिन रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने के लिए श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में पहुंचे। वहीं इस बार फिर से मेल में लगे झूले चर्चा का विषय बने हुए है। दरअसल, 2019 के दौरान गाजीगुल्ला रोड पर लगे एक झूले का हुक टूटने से एक बच्ची की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद कुछ साल तक जिला प्रशासन सतर्क नजर आया, लेकिन इस बार फिर वही पुरानी गलतियां दोहराई जा रही हैं।

दरअसल, काली माता मंदिर के पास ग्राउंड में नियमों को ताक पर रखकर झूले लगाए जा रहे हैं। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि बड़े झूले के दोनों ओर कोई गेट नहीं लगा हुआ है। ऐसें में जब ठेकेदार से बात की गई तो उनका कहना है कि ग्राहक के सीट बेल्ट लगाकर उन्हें झूले में बिठाया जाएगा। इतने बढ़े झूलों में बिना गेट के सीट बेल्ट कितनी सेफ रह सकती है, इसका अंदाजा आप खुद लगे झूलों की तस्वीरों से लगा सकते है।

हालांकि मैदान में इन झूलों को लेकर कांग्रेस विधायक द्वारा भी सवाल उठाए जा चुके है। लोगों के अनुसार झूलों में कोई सेफ्टी को लेकर पुख्ता प्रबंध दिखाई नहीं दे रहे है। ऐसे में देखना यह है कि प्रशासन द्वारा झूलों को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है। दरअसल, काली माता मंदिर रोड पर 2 फैक्ट्रियों के बीच के खाली प्लॉट में 3 बड़े झूले लगे हैं। इस दौरान प्लाट में तीन तरफ दीवारें हैं और एक गेट है। झूलों के बीच इतनी कम जगह है कि एक समय में 1-2 लोग ही निकल सकते हैं। हादसा हुआ तो नुकसान होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

गुरु घर में शीश नवाकर लिया आशीर्वाद, श्रीमद् भागवत कथा में भक्ति संगीत का किया रसपान

ऊना,सुशील पंडित: सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने...

Punjab News: इस इलाके में सरपंच पर हमलावारों ने चलाई गोलियां

तरनतारन: जिले के खरे गांव के मौजूदा सरपंच पर...

पंच भीष्म पर्व पर डेरा बाबा रूद्रानंद धाम पहुंचे पूर्व भुट्टो

स्वामी हेमानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़...

वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ की पवित्र आहुतियों के बीच संपन्न हुई महायज्ञ की पूर्णाहुति

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की सुख-समृद्धि की कामना ऊना,सुशील...

गुरु घर में शीश नवाकर लिया आशीर्वाद, श्रीमद् भागवत कथा में भक्ति संगीत का किया रसपान

ऊना,सुशील पंडित: सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने गुरुद्वारा रायपुर सहोड़ा में शीश नवाकर गुरु महाराज का आशीर्वाद...

Punjab News: श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए उपराज्यपाल तरणजीत संधू, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सचखंड श्री...

Punjab News: इस इलाके में सरपंच पर हमलावारों ने चलाई गोलियां

तरनतारन: जिले के खरे गांव के मौजूदा सरपंच पर अज्ञात हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला करने की खबर सामने आई...

पंच भीष्म पर्व पर डेरा बाबा रूद्रानंद धाम पहुंचे पूर्व भुट्टो

स्वामी हेमानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो उत्तरी...